Home
News

Xiaomi Mi Men's Sports Shoes 2 इंडिया में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और क्वालिटी

शाओमी कंपनी कल यानि 6 फरवरी को एक नया प्रॉडक्ट लॉन्च किया है। हमने आपको कुछ दिन पहले बताया था शाओमी कंपनी अपने लाइफस्टाइल सेक्शन में एक नया प्रॉडक्ट जोड़ने वाली है। शाओमी ने कल भारत में अपना एक जूता लॉन्च किया है। इस जूते का नाम Mi Men's Sports Shoes 2 है। इस प्रॉडक्ट को कंपनी ने क्राउडफंडिंग कैंपन के जरिए लॉन्च किया है।

Xiaomi Mi Men's Sports Shoes 2 इंडिया में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और क्वालिटी

शाओमी का जूता

Mi Sport Sneakers 2 को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। इस ब्रांड का रि-ब्रांड बनाकर Mi Men's Sports Shoes 2 को लॉन्च किया गया है। शाओमी का यह नया जूता क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म में 6 फरवरी से उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस जूते यानि शूज़ को 2,499 रुपए में पेश किया है। कंपनी इस शूज़ की शिपिंग 15 मार्च से शुरू करेगी।

शाओमी शूज़ की क्वालिटी

इस जूते की कुछ क्वालिटी की बात करें तो इसके ऊपरी भाग को "3D इलास्टिक" से बुना गया है। जानकारी के मुताबिक इसे 5-in-1 uni-molding प्रोसेस से बनाया गया है। वहीं इसके अंदर के भाग में एक "breathable sole" होगा। वहीं कंपनी ने इस जूते में अच्छी ग्रिप और मजबूती के लिए इसमें पांच अलग-अलग मेटेरियल को इस्तेमाल किया है।

4 रंगों में उपलब्ध

वहीं इस जूते की रंग की बात करें तो इसे 4 कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। जिसमें ब्लैक, व्हाइट, फ्लावर ग्रे और फ्लोरल ब्लू कलर ऑप्शन शामिल होंगे। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्ट शूज़ को मशीन में आसानी से धोया जा सकता है। इसको एंटी स्लिप डिजाइन दिया गया है। अब देखना होगा कि लोग शाओमी के इस 2,499 रुपए के जूते को कितना पसंद करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi has launched a shoe in India yesterday. The name of this shoe is Mi Men's Sports Shoes 2. This product has been launched by the company through the crowdfunding campaign. This new shoe shoe will be available from February 6 in the crowdfunding platform. The company has introduced this shoe i.e. shoes 2,499 rupees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X