6जीबी रैम वाला Xiaomi का ये स्मार्टफोन हुआ 3000 रुपए सस्ता
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी Mi MIX 2 3000 रुपए सस्ता हो गया है। कंपनी ने ये स्मार्टफोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। शाओमी मी मिक्स 2 को रैम औऱ स्टोरेज के आधार पर एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन को 35,999 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
अब इस फोन की कीमत में 3000 रुपए की कटौती की गई है। प्राइस कट के बाद शाओमी के इस स्मार्टफोन को 32,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। हालांकि कहा जा रहा है कि फोन पर ये प्राइस कट परमानेंट नहीं है औऱ डिस्काउंट ऑफर सिर्फ लिमिटेड पीरियड के लिए है। 3000 रुपए प्राइस कट के साथ शाओमी मी मिक्स 2 को सिर्फ 5 जनवरी तक ही खऱीदा जा सकता है।

शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी मिक्स 2 बैजल लैस डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में फोन में 12% छोटे बेज़ल दिए हैं औऱ इसका डिजाइन खास है। Mi Mix 2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल एचडी + डिस्प्ले दिया गया है, इस फोन के कॉर्नर राउंड हैं। इस फोन का डिस्प्ले किनारों पर राउंड नहीं है लेकिन इसके ऊपर दिया गया ग्लास साइड्स पर राउंड है। इसका रेसोल्यूशन 2160*1080 पिक्सल है और एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 दिया गया है। मी मिक्स 2 में एक बड़ी स्क्रीन है जो कि इस फोन की ख़ूबसूरती को बढ़ाती है।
Xiaomi Mi Mix 2 के चार वैरिएंट हैं, जो कि स्टोरेज के आधार पर हैं। इनमें से तीन वैरिएंट 6जीबी और के साथ आते हैं, जबकि स्टोरेज इनमें 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी की दी गई है। इन तीन वैरिएंट के अलावा एक स्पेशल एडिशन भी है, जिसमें कंपनी ने 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी है।

मी मिक्स 2 में 12मेगापिक्सल का सोनी IMX386 सेंसर रियर साइड में दिया गया है। यह f/2.0 अपर्चर और 4 एक्सिस OIS के साथ आता है। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें LED डूअल फ़्लैश भी है। फोन के फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जो कि face रिकग्निशन के साथ आता है।
मी मिक्स 2 में 64 बिट ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 SoC दिया है जिसके साथ है अड्रेनो 540 ग्राफ़िक्स यूनिट है। इस डिवाइस में MIUI 9 दिया गया है जो कि एंड्रायड नॉगट पर आधारित है। फोन में 3400mAh बैटरी है और इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी LTE, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm जैक जैसे और भी ऑप्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications








