3000 रुपए सस्ता हुआ 6GB रैम वाला Xiaomi Mi Mix 2
Xiaomi के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। शाओमी ने प्रीमियम फीचर स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन 3000 रुपए सस्ता कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। Mi Mix 2 को कंपनी ने ग्लोबली तीन वेरिएंट में पेश किया था, लेकिन भारत में इसे 6 जीबी रैम के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।
अब इस फोन को 3000 रुपए डिस्काउंट के साथ 29,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। कंपनी इससे पहले भी शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन की कीमत घटा चुकी है।

शाओमी मी मिक्स 2 के फीचर्स और स्पेक्स
शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल एचडी + डिस्प्ले दिया गया है, इस फोन के कॉर्नर राउंड हैं। इस फोन का डिस्प्ले किनारों पर राउंड नहीं है लेकिन इसके ऊपर दिया गया ग्लास साइड्स पर राउंड है। इसका रेसोल्यूशन 2160*1080 पिक्सल है और एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 दिया गया है। मी मिक्स 2 में एक बड़ी स्क्रीन है जो कि इस फोन की ख़ूबसूरती को बढ़ाती है।
Xiaomi Mi Mix 2 में 6 जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। कंपनी का कहना है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
मी मिक्स 2 में 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX386 सेंसर रियर साइड में दिया गया है। यह f/2.0 अपर्चर और 4 एक्सिस OIS के साथ आता है। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें LED डूअल फ़्लैश भी है। फोन के फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जो कि face रिकग्निशन के साथ आता है।
मी मिक्स 2 में 64 बिट ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 SoC दिया है जिसके साथ है अड्रेनो 540 ग्राफ़िक्स यूनिट है। इस डिवाइस में MIUI 9 दिया गया है जो कि एंड्रायड नॉगट पर आधारित है। फोन में 3400mAh बैटरी है और इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी LTE, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm जैक जैसे और भी ऑप्शन हैं।

Click it and Unblock the Notifications