Home
News

Mi Mix 2 के एक लिए दिन में हुए 250000 रजिस्ट्रेशन

By Agrahi

श्याओमी ने हाल ही में अपना स्टाइलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2 एक इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया है, यह लॉन्च फ़िलहाल केवल चाइना में हुई है। कंपनी लॉन्च के समय घोषणा की थी कि फोन की पहली सेल 15 सितंबर को रखी जाएगी, जिसके लिए कंपनी रजिस्ट्रेशन अब शुरू किए थे।

स्मार्टफोन के लॉन्च के ठीक बाद कंपनी ने फोन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए थे। अब खबर है कि डिवाइस ने करीब 250000 रजिस्ट्रेशन क्रॉस कर लिए हैं, हालांकि यह चौंकाने वाला आंकड़ा नहीं है। इससे पहले मी मिक्स के लिए यूज़र्स की काफी डिमांड रही है।

Mi Mix 2 के एक लिए दिन में हुए 250000 रजिस्ट्रेशन

Mi Mix 2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल एचडी + डिस्प्ले दिया गया है, इस फोन के कॉर्नर राउंड हैं। मी मिक्स 2 में 12मेगापिक्सल का सोनी IMX386 सेंसर रियर साइड में दिया गया है। यह f/2.0 अपर्चर और 4 एक्सिस OIS के साथ आता है। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें LED डूअल फ़्लैश भी है। फोन के फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जो कि face रिकग्निशन के साथ आता है। मी मिक्स 2 में 64 बिट ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 SoC दिया है जिसके साथ है अड्रेनो 540 ग्राफ़िक्स यूनिट है। इस डिवाइस में MIUI 9 दिया गया है जो कि एंड्रायड नॉगट पर आधारित है। फोन में 3400mAh बैटरी है और इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी LTE, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm जैक जैसे और भी ऑप्शन हैं।

Xiaomi Mi Mix 2 के चार वैरिएंट पेश किए गए हैं, जो कि स्टोरेज के आधार पर हैं। इनमें से तीन वैरिएंट 6जीबी और के साथ आते हैं, जबकि स्टोरेज इनमें 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी की दी गई है। इन तीन वैरिएंट के अलावा एक स्पेशल एडिशन भी है, जिसमें कंपनी ने 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी है। हालांकि अभी यह साफ़ नहीं है कि कौन सा वैरिएंट भारत में लॉन्च होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mi Mix 2 received more than half a million registration before the flash sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X