Home
News

लॉन्च से पहले लीक हुई Xiaomi Mi Mix 2 से जुड़ी तस्वीरें

By Agrahi

पिछले कुछ दिनों में श्याओमी का स्मार्टफोन Xiaomi Mi Mix का सक्सेसर Mi Mix 2 काफी चर्चाओं में है. फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में अब तक कई लीक्स और रुमर देखें गए हैं. श्याओमी ने फोन की लॉन्च डेट 11 सितंबर को कन्फर्म की है.

लॉन्च से पहले लीक हुई Xiaomi Mi Mix 2 से जुड़ी तस्वीरें

श्याओमी मी मिक्स 2 थीं बेज़लस के साथ आने की उम्मीद है, जो इस स्मार्टफोन की ख़ूबसूरती को और भी बढ़ा सकता है. साथ ही इस फोन में होगा स्नैपड्रैगन 836 SoC याने कि लेटेस्ट क्वालकॉम प्रोसेसर. श्याओमी के इस फोन का हाईलाइट फीचर है फेशियल रिकग्निशन.

इस स्मार्टफोन के लीक्स में लेटेस्ट एडिशन है इसके रिटेल बॉक्स और प्रोमोतो कैंपेन इमेज का जो कि कंपनी के CEO Lei Jun ने खुद रिवील की हैं. Jun ने Xiaomi Mi Mix 2 के रिटेल बॉक्स की यह तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साईट Weibo पर पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों पर ध्यान दें तो इसमें रिटेल बॉक्स देखा जा सकता है, जो कि आकर्षक ब्लैक कलर में है. इस कवर में एक मैसेज भी लिखा हुआ है.

लॉन्च से पहले लीक हुई Xiaomi Mi Mix 2 से जुड़ी तस्वीरें

रिटेल बॉक्स के अलावा स्मार्टफोन की दो प्रोमो इमेज भी हैं, इन तस्वीरों से फोन के बेज़ललेस होने का पता चलता है. फोटो में फोन के डिस्प्ले और बाहरी दृश्य को मर्ज करके दिखाया गया है.

Xiaomi अपने स्मार्टफोन मी मिक्स 2 का यह लॉन्च इवेंट ऐपल आईफोन 8 के लॉन्च जो कि 12 सितंबर को है, से ठीक पहले होने जा रहा है. अब तक के लीक्स में मी मिक्स 2 के बारे में जो सामने आय अहै उसमें यह फोन बिग 6.4 इंच QHD डिस्प्ले का बताया गया है. वैसे तो यह फोन कई रैम वैरिएंट में आने की उम्मीद है, लेकिन कहा जरा है कि इस फोन में होगी 6जीबी की रैम होगी साथ ही एक वैरिएंट 4जीबी रैम का होगा. इसमें 128जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी. इस फोन का 8जीबी रैम वैरिएंट भी सुर्ख़ियों में है, जो कि 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा. इसके अलावा फोन में होगी 4500mAh की बैटरी और यह काम करेगा एंड्रायड के लेटेस्ट ओएस वर्जन 8.0 ओरियो पर.

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mi Mix 2 retail box and promo images revealed ahead of launch. read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X