Mi Note 3 स्मार्टफोन का लिमिटेड एडिशन लॉन्च
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने हैंडसेट Mi Note 3 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। ये लिमिटेड एडिशन कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और चीनी एक्टर और सिंगर Wu Yifan के 27वें जन्मदिन पर उनके नाम से लॉन्च किया गया है। बता दें कि सितंबर में Mi Note 3 स्मार्टफोन घरेलू मार्केट में ही लॉन्च किया गया था और इसका लिमिटेड एडिशन भी चीन में ही लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं Mi Note 3 के लिमिटेड एडिशन के डिजाइन और फीचर्स के बारे में।

Mi Note 3 स्मार्टफोन के स्पेशल व लिमिटेड एडिशन ब्लू कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसमें बैक पैनल पर गोल्डन कलर से Wu Yifan का नाम लिखा हुआ है। बता दें एक्टर और सिंगर Wu Yifan चीनी युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है और इसी को ध्यान रखते हुए कंपनी ने ये वेरिएंट पेश किया है। अगर इस फोन के लिमिटेड एडिशन की डिजाइन की बात करें, तो फोन में Wu Yifan की तस्वीर के अलावा कोई खास चेंजेस नजर नहीं आए हैं।
ये स्मार्टफोन एल्यूमिनियम एलॉय बॉडी के साथ मेटल फ्रेम से बनाया गया है। यह स्मार्टफोन चारों ओर से कर्व्ड ग्लास बॉडी से निर्मित है और इसकी मोटाई केवल 3.6mm है। इस डिवाइस में स्लिम बॉडी के साथ 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
यह स्मार्टफोन भी डूअल रियर कैमरा के साथ आता है। फोन में 12एमपी रियर कैमरा, 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 4 एक्सिस OIS है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, यह एडाप्टेबल AI ब्यूटीफाय और फेशिअल रिकग्निशन अनलॉकिंग के साथ आता है। इस फोन कैमरा में बोकेह इफ़ेक्ट भी कैप्चर होता है।
मी नोट का यह 3rd जनरेशन डिवाइस ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 660 SoC के साथ आता है। फोन MIUI 9 है जो एंड्रायड नॉगट ओएस पर आधारित है। फोन की बैटरी 3500mAh की है। इसमें क्वालकॉम 4.0 फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी। फोन में फ्रंट फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकॉग्निशन फीचर दिया गया है।
इस स्मार्टफोन को तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें 6जीबी + 64जीबी स्टोरेज की कीमत RMB 2,499 यानि लगभग 24,500 रुपए, 6जीबी + 128जीबी स्टोरेज की कीमत RMB 2,899 यानि लगभग 28,500 रुपए और 6जीबी + 128जीबी ग्लोसी वेरियंट की कीमत RMB 2,999 यानि लगभग 29,400 रुपए है। कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन की भारत में उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications








