श्याओमी ने लॉन्च किया वीआर प्ले हेडसेट, कीमत मात्र 999 रुपए
श्याओमी ने अपने यूज़र्स के लिए एक शानदार तोहफा पेश किया है। कंपनी ने अपने नए श्याओमी एमआई वीआर प्ले हेडसेट को भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत केवल 999 रुपए रखी गई है।
चाइना की टेक कंपनी श्याओमी पिछले काफी समय में भारत में धमाल मचा रही है। भारत में कंपनी के स्मार्टफोन खासा पसंद किए जाते हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन के अलावा भी कई गैजेट्स मार्केट में उतारे हैं। कंपनी ने हाल ही में अपना नया श्याओमी एमआई वीआर प्ले हेडसेट लॉन्च कर दिया है, जो कि 21 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

श्याओमी वीआर प्ले हेडसेट सबसे पहले चाइना में इस साल अगस्त में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च की जानकारी के साथ ही कंपनी ने बताया है कि यह वीआर प्ले हेडसेट कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट mi.com पर उपलब्ध होगा। हालाँकि अभी यह नहीं बताया है कि नया वीआर हेडसेट किसी अन्य ई-कॉमर्स साईट पर बिक्री के लिए आएगा या नहीं।

श्याओमी ने अपने इस वीआर हेडसेट की कीमत 999 रुपए रखी है। जो कि भारतीय मार्केट में काफी सही फिट होती है। इस हेडसेट से कंपनी ने कम बजट के यूज़र्स को टारगेट किया है। कंपनी अपने इन हेडसेट को डेनिम, लेपर्ड प्रिंट और वैन गोघ जैसे लिमिटेड एडिशन में ही पेश करेगी।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

नया वीआर प्ले हेडसेट कुछ खास यूज़र्स के लिए ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह हेडसेट केवल 4.7 इंच से 5.7 इंच डिस्प्ले के स्मार्टफोन के साथ ही कम्पेटिबल होगा।
और भी:
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications