श्याओमी ने उतारा एमआई 4, 10 फरवरी से बिक्री होगी शुरु
रिकार्ड तोड़ स्मार्टफोन बिक्री के लिए जानी जाने वाले श्याओमी ने आज अपना नया एमआई 4 एंड्रायड स्मार्टफोन लांच कर दिया है जो एक्सक्लूसिव फि्लिपकार्ट पर 10 फरवरी से फ्लिपकार्ट में मिलना शुरु हो जाएगा।
फोन खरीदने से पहले उसे रजिस्टर करना होगा, रजिस्ट्रेशन आज शाम 6 बजे से किया जा सकेगा। इस बार श्याओमी ने एमआई 4 को थोड़ी अलग डिज़ाइन के साथ बाजार में उतारा है। लुक की ओंर ध्यान दें तो इसके किनारे एपल आईफोन की तरह दिए गए हैं, साथ ही इसमें प्लास्टिक की जगह स्टैनलेस स्टील का प्रयोग किया गया है। फोन के साइड घुमावदार हैं।
श्याओमी एमआई 4 में दिए गए फीचर
Screen
श्याओमी में 5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो 441 पिक्स्ल सपोर्ट करती है।
Size
फोन का साइज भले ही बड़ा हो लेकिन इसे आराम से एक हाथ में कैरी किया जा सकता है।
Back
फोन के बैक में पैर्टनल डिज़ाइन दी गई है जो इसके बैक लुक को आकर्षक बनाती है।
secondary camera
फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लगा हुआ है।
Software
श्याओमी रेड मी 4 में एंड्रायड का 4.4 किटकैट ओएस दिया गया है।
Processor
हैंडसेट में 2.5 गीगाहर्ट स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर दिया गया है जबकि इसके पिछले वर्जन में 2.3 गीगाहर्ट 800 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है।
Screen option
श्याओमी की सेटिंग स्क्रीन में आपको स्क्रीनशॉट से लेकर कई ऐसे ऑप्शन मिलेंगे जो दूसरे फोन में नहीं दिए गए हैं।
Connectivity
श्याओमी एमआई 4 में 3जी, 4जी, वाईफाई जैसे कनेक्टीविटी ऑप्शन दिए गए हैं।
Camera
श्याओमी एमआई 4 में मेन 13 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है।
Price
श्याअोमी एमआई 4 को 20000 रुपए तक बिक्री के लिए पेश कर सकती है।
Sound
फोन में ऊपर की ओर स्पीकर और साइड में 3.5 एमएम जैक दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications