Home
News

Holi को शानदार बनाने के लिए Xiaomi ला रहा स्मार्ट 'पिचकारी’, जानें कीमत और खासियत

Xiaomi Water Gun: स्मार्टफोन के बाद अब Xiaomi भारत में अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है। जो होली को और स्पेशल बनाने में आपकी मदद करेगा। जी हां, आपने सही पढ़ा है।

दरअसल 25 मार्च को पूरे देश भर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान आपको बाजारों में तरह-तरह की पिचकारी देखने को मिलेगी। वहीं होली को और भी शानदार बनाने के लिए शाओमी भी अपनी स्मार्ट पिचकारी भारत में लॉन्च करने जा रहा है।

Holi को शानदार बनाने के लिए Xiaomi ला रहा स्मार्ट 'पिचकारी’, जाने कीमत

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि, शाओमी इस होली भारतीय बाजार में पिचकारी भी बेचेगी। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत व खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

आपको बता दें, शाओमी इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म X पर मीजिया पल्स वाटर गन को शेयर किया है। दरअसल कंपनी के मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव संदीप शर्मा ने इस वाटर गन के साथ का वीडियो भी शेयर किया है। ऐसे में होली को देखते हुए शाओमी के इस वाटर गन को लॉन्च करने की संभावना है। लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है।

Holi को शानदार बनाने के लिए Xiaomi ला रहा स्मार्ट 'पिचकारी’, जाने कीमत

कीमत- यह वाटर गन, चाइनीज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अली एक्सप्रेस पर ऑनलाइन उपलब्ध है। जिसपर इस शाओमी की वाटर गन की कीमत 14 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये के आसपास है। भारत में इसकी कीमत व उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नही आई है।

Xiaomi Water Gun खूबियां: कंपनी के जारी टीजर के अनुसार यह गन किसी सुपरहीरो की गन के जैसे ही दिखता है। यह गन व्हाइट डिजाइन के साथ स्लीक है। मीजिया की इस वॉटरगन में आप एक बड़ा लिक्विड पंच भी देख सकते हैं।

आपको बता दें, वॉटरगन के टैंक को 10-15 सेकेंड में ही पानी से भरा जा सकता है। जब यह शाओमी का यह वाटर गन पानी छोड़ता है, तो इसके इफेक्ट अपना काम करने लगते हैं।

इसमें पानी भरकर शूट करते वक्त इसका इफेक्ट आपको एक अलग एक्सपीरियंस देगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो ये अपने आप पानी भरने में सक्षम है। यह वाटर गन महज 10 से 15 सेकेंड के अंदर टैंक में अपने आप पानी भर सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ इस गन को पानी में डुबाना होगा।

शाओमी की इस पिचकारी से आप 7 से 9 मीटर दूर तक पानी की बौछार कर सकते हैं। इसके साथ ही यह गन प्रति सेकेंड 25 वाटर शॉट छोड़ सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
xiaomi mijia pulse water gun launching in india around holi check price and all details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X