Xiaomi Mix Fold 2 आज होगा चीन में लॉन्च, गैलेक्सी फोल्ड 4 से होगा मुकाबला
Xiaomi का फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Fold 2 आज यानी 11 अगस्त को चीन में लॉन्च होने जा रहा है. Xiaomi Mix Fold 2 कंपनी का दूसरा फोल्डेबल फोन होगा. शाओमी मिक्स फोल्ड 2 के साथ शाओमी पैड 5 प्रो 12.4 और Buds 4 Pro भी लॉन्च किए जाएंगे. Xiaomi Mix Fold 2 को लेकर कंपनी ने कहा है कि फोल्डेबल होने के बावजूद यह फोन 5.4mm पतला होगा. Xiaomi के इस इवेंट में Xiaomi Watch S1 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा.

Xiaomi Mix Fold 2 के अन्य फीचर्स
Xiaomi Mix Fold 2 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें माइक्रो वॉटरड्रॉप हिंज मिलेगा जिसे Xiaomi ने ही तैयार किया है. शाओमी मिक्स फोल्ड 2 को लेकर खबर है कि इसका डिजाइन शाओमी मिक्स फोल्ड जैसा होगा. फोन में लीका ब्रांडिंग वाला कैमरा मिलेगा. इसमें पंचहोल स्टाइल में कैमरा होगा.
Horizontal rear camera with Xiaomi Mix Fold 2
शाओमी मिक्स फोल्ड 2 के साथ हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. आपको बता दें कि शाओमी मिक्स फोल्ड में वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप था. कुछ दिनों पहले आई एक रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी मिक्स फोल्ड 2 में 6.5 इंच और बाकी 8 इंच की डिस्प्ले होगी. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा. डिस्प्ले के साथ एलटीपीओ तकनीक भी मिलेगी.

शाओमी मिक्स फोल्ड 2 के डिस्प्ले में डीसी डिमिंग फीचर
बताया जा रहा है कि शाओमी मिक्स फोल्ड 2 के डिस्प्ले में डीसी डिमिंग फीचर मिलेगा जो आंखों की सुरक्षा के लिए होगा. फोन के साथ स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिल सकता है. Xiaomi Mix Fold 2, Pad 5 Pro (12.4 इंच) टैबलेट और Xiaomi Buds 4 Pro की लॉन्चिंग आज शाम 4:30 बजे होगी. Redmi K50 एक्सट्रीम एडिशन की लॉन्चिंग भी आज होने जा रही है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








