Xiaomi Mix Fold 3 और Xiaomi Band 8 Pro की आज होगी धमाकेदार एंट्री, इन खास फीचर्स से होंगे लैस
Xiaomi Mix Fold 3: आज चीनी बाजार में शाओमी मिक्स फोल्ड 3 और xiaomi band 8 pro की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। जहां Mix Fold 3 को Xiaomi के तीसरे फोल्डेबल फोन के तौर पर पेश किया जाएगा। वहीं बैंड 8 प्रो बैंड Xiaomi Smart Band 7 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगा। मार्केट में उतरते ही Xiaomi मिक्स फोल्ड 3 का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 5 और Pixel Fold के साथ Honor Magic V Fold से माना जा रहा है। तो चलिए आपको इस नए स्मार्टफोन और नए बैंड की खूबियों के साथ इसकी कीमत से रूबरू करवाते हैं।
शाम 4:30 बजे से शुरू होगा लॉन्च इवेंट
आपको बता दें, लॉन्च इवेंट स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे यानि कि, भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। जिसमें Xiaomi mix fold 3, Xiaomi Band 8 Pro सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स की भी एंट्री होगी।
Xiaomi mix fold 3 के फीचर्स
Xiaomi mix fold 3 को मिक्स फोल्ड 2 के मुकाबले बड़े आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। कंपनी अपने इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन में 8.02 इंच फुल HD+इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच कवर पैनल दे सकती है। इसके दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा Xiaomi Mix Fold 3 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है। जिसमें 16GB तक LPDDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दिया जा सकता है। शाओमी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को क्वाड कैमरा सेटअप के साथ ला रही है। जिसमें Leica sensors पावर्ड बाय के होने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी मिल सकती है।

Xiaomi Band 8 Pro के फीचर्स
Xiaomi Band 8 Pro की खासियत की बात करें तो इसे ब्लैक डायल और कई वेरियंट के साथ लाया जा सकता है। जिसमें यूजर्स को 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.74 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। आपको बता दें, Xiaomi Band 8 को 1.62इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। कंपनी Band 8 Pro की शुरुआती कीमत 239 चीनी युआन यानी करीब 2,800 रुपये तय कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







