Home
News

ये चीनी कंपनी बनी भारत की नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड

By Neha
Xiaomi Redmi 5A launched (Hindi)

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या पहले से कहीं ज्यादा हुई है। क्या आप जानते हैं कि इंडिया में कौन सी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नंबर वन ब्रांड बनकर उभरी है? आपको बता दें कि चीन की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शाओमी भारत की नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी साउथ कोरियन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग को इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कड़ी टक्कर दे रही है। इंडिया में पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड की ये डेटा रिपोर्ट रिसर्च फर्म IDC की तरह से जारी की गई है।

ये चीनी कंपनी बनी भारत की नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड

रिसर्च फर्म IDC के मुताबिक, 'शाओमी ने सैमसंग की बराबरी कर ली है। शाओमी और सैमसंग के मार्केट शेयर बराबर हैं।' रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 की तीसरी तिमाही में शाओमी भारत की नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन गई है।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि पिछले महीने काउंटर पॉइंट रिसर्च और एनालिस के अनुसार, शाओमी और सैमसंग के बीच में 0.5% से 1% तक का रिचिंग डिस्टेंस था, जिसे शाओमी ने जल्द ही कवर कर लिया।

तीसरी तिमाही में 23.5 फीसदी मार्केट शेयर और 92 लाख स्मार्टफोन के साथ शाओमी में नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन गई है। शाओमी ने एक साल में 300 फीसदी ग्रोथ रेट हासिल की है। 20 सितंबर से 19 अक्टूबर के बीच रिकॉर्ड 40 लाख स्मार्टफोन बेचे हैं।

आपको बता दें कि शाओमी की सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में रेडमी नोट 4, रेडमी 4 और रेडमी 4ए स्मार्टफोन शामिल हैं।

याद हो कि चीनी कंपनी शाओमी ने 2014 में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखा था। अब ऑनलाइन स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी ने 51 फीसदी मार्केट शेयर हासिल किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi now shares Number 1 spot with Samsung in India. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X