यूजर के आकड़ों की पूरी सुरक्षा करेगी श्याओमी
भारतीय वायु सेना द्वारा अपने कर्मियों को 'श्याओमी रेडमी 1 एस' मोबाइल फोन के इस्तेमाल के खिलाफ परामर्श जारी करने के बाद स्मार्टफोन निर्माता ने कहा है कि वह उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को निपटाने के लिए भारतीय अधिकारियों से बात करेगा। इससे पहले वायु सेना ने अपने कर्मियों तथा उनके परिवारों को चीन निर्मित श्याओमी रेडमी 1 एस फोन का इस्तेमाल रोकने के लिए कहा था, क्योंकि माना जा रहा है कि उसके आंकड़ों को चीन स्थित सर्वर भेजा जा सकता है, जिसके कारण सुरक्षा संबंधी जोखिम हो सकते हैं।
पढ़ें: घट गए सैमसंग गैलेक्सी कोर 2 के दाम, ये हैं 10 बेस्ट ऑनलाइन डील्स
श्याओमी के उपाध्यक्ष हुगो बर्रा ने कहा, "हम इस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक हमने वायुसेना से इस तरह की कोई बात नहीं सुनी। ये बातें हम तक मीडिया के माध्यम से पहुंची हैं। इस मुद्दे से निपटने के लिए हम भारतीय अधिकारियों से बात करेंगे।"
इससे पहले, फिनलैंड की डिजिटल सिक्योरिटी फर्म एफ-सिक्योर ने यह खुलासा किया था कि किस तरह रेडमी 1 एस फोन सेवा प्रदाता के नाम, फोन की आईएमईआई तथा नंबर चीन स्थित सर्वर को भेज रहा है। अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पिछले सप्ताह चीनी फर्म ने लिखा था, "हम आपके आंकड़ों को स्थानांतरित कर रहे हैं।" बर्रा ने कहा कि श्याओमी ने अपने गैर चीनी उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों को अमेरिका तथा सिंगापुर स्थित सर्वर केद्रों पर भेजा है।
पढ़ें: 15 बेस्ट स्मार्टफोन जो जल्द आएंगे आपकी नजरों के सामने

पढ़ें: कम पैसों में लेना है स्मार्टफोन का मज़ा तो ले आईए कार्बन स्मार्टफोन
भविष्य में हमारी योजना है कि भारतीय उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों को भारत स्थित सर्वर में ही रखा जाएगा। आंकड़ों को स्थानांतरित करने का वायु सेना के परामर्श से कोई संबंध नहीं है। बर्रा ने कहा, "आंकड़ों को स्थानांतरित करने का काम इस वर्ष की शुरुआत में शुरू किया गया, जिसे अक्टूबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे हमारे अंतर्राष्ट्रीय बाजार के उपयोगकर्ताओं (भारत, हांगकांग, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस, सिंगापुर तथा ताईवान) को फायदा होगा।" बर्रा ने कहा कि कंपनी कोई भी आंकड़ा उपयोगकर्ताओं की मर्जी से ही एकत्र करती है।
उन्होंने कहा, "हमारे पास कोई क्रांतिकारी उत्पाद नहीं है। अन्य संदेश सेवाओं की तरह ही हम ग्राहकों को मैसेजिंग, बैकअप तथा क्लाउड सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। हमारे पास उच्चस्तरीय इंक्रिप्शन प्रणाली है, जिससे उपयोगकर्ताओं के आंकड़े सुरक्षित रहते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के माध्यम से श्याओमी भारतीय बाजार में जुलाई 2014 में 13,999 रुपये कीमत वाले अपने स्मार्टफोन एमआई 3 के साथ उतरी थी। भारतीय बाजारों में अभी यह रेडमी 1 एस स्मार्टफोन बेच रही है। अनुमान के मुताबिक, भारत में यह लगभग पांच लाख रेडमी 1 एस तथा 1.2 लाख एमआई 3 स्मार्टफोन की बिक्री कर चुका है


Click it and Unblock the Notifications








