Home
News

Xiaomi, Oppo और Vivo कंपनियों की इस खास फीचर के बारे में आप जानते हैं...?

Xiaomi, Oppo और Vivo कंपनियों ने मिलकर अपने यूजर्स का काम आसान करने का फैसला लिया है। यह तीनों कंपनियां अपने यूजर्स की सहुलियत के लिए एक ऐसा फैसला लेकर आई है जिससे यूजर्स बिना परेशान हुए अपना काम कर सकेंगे।

Xiaomi, Oppo और Vivo कंपनियों की इस खास फीचर के बारे में आप जानते हैं...?

बता दें, इन तीनों कंपनियों ने क्रॉस डायरेक्ट फाइल ट्रांसफर अलायंस की घोषणा की है, यानी अब यूजर्स 20Mbps तक की अपनी पर्सनल फाइल्स को आपस में शेयर या ट्रांसफर कर सकेंगे। कंपनी के इस फैसले से तीनों स्मार्टफोन्स के यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा। इस घोषणा के चलते अब यूजर्स को फाइल ट्रांसफर करने के लिए किसी अन्य थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं

Xiaomi, Oppo और Vivo तीनों चाइनीज कंपनियां हैं और इनके सभी स्मार्टफोन्स में खुद की फाइल ट्रांसफर करने की इन-बिल्ट सर्विस होती है, यानी आप अपने फोन से समान कंपनी के फोन को बिना किसी परेशानी के कोई भी फाइल ट्रांसफर कर सकेंगे। क्रॉस डायरेक्ट फाइल ट्रांसफर अलायंस के बाद अब तीनों कंपनियों के यूजर्स अपनी कंपनी के हैंडसेट्स के अलावा बाकी दो कंपनियों के हैंडसेट्स में भी फाइल ट्रांसफर कर सकेंगे। कंपनियों ने अपनी इस सर्विस के लिए एयरड्रॉप जैसी सर्विस को बेहतर बनाने का प्रयास किया है।

AirDrop की मदद से iPhone, Mac, iPad और दूसरे Apple प्रॉडक्ट्स में फाइल ट्रांसफर की जा सकेगी। वहीं,गूगल भी ऐसी ही फाइल शेयरिंग सर्विस पर काम कर रहा है जो AirDrop के समान ही काम करेगी। हालांकि यह कहना अभी मुश्किल होगा कि यह सर्विस पिक्सल डिवाइसों के साथ-साथ एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी या नहीं। इस सर्विस की मदद से यूजर्स कोई भी फाइल जैसे, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट को आसानी से एक दूसरे के स्मार्टफोन्स में भेज सकेंगे।

फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम में भी आएगा ये फीचर

आपको बता दें कि ये ट्रांसफर की सुविधा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में भी हो रहा है। ये प्लेटफॉर्म दुनिया में सबसे ज्यादा यूज़ किए जाने वाले फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम है। इन तीनों प्लेटफॉर्म में भी ट्रांसफर की सुविधा पर काम चल रहा है। फेसबुक से इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप में और इंस्टाग्राम से फेसबुक और व्हाट्सऐप में बिना लॉगिन करे मैसेज कर पाएंगे। यानि फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम अब क्रॉस मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म बन जाएंगे। हालांकि इसकी तैयारी कैसी चल रही है और ये कब तक शुरू होगा, इसके बारे में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम में आने वाले फीचर्स अपडेट, नए फीचर्स और Xiaomi, Oppo और Vivo के बारे में सबसे पहले और हिंदी में जानने के लिए आप हमें यानि गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़े रहें। इसके अलावा आप तकनीकी दुनिया समेत खासतौर पर स्मार्टफोन और टेक टिप्स के लिए भी हमसे जुड़े रह सकते हैं। आप हमें फेसबुक पेज और हेलो के आफिसियल गिज़बॉट हिंदी के अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi, Vivo and Oppo have announced the Cross Direct File Transfer Alliance, now users will be able to share or transfer files up to 20Mbps. This decision of the company will greatly benefit the users of all three smartphones. Due to this announcement, users will no longer need any third party app to transfer files.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X