Redmi Note 7 के साथ Redmi 7 भी लॉन्च करने की तैयारी में शाओमी
आजकल शाओमी के आने वाले एक स्मार्टफोन की चर्चा चारों ओर छाई हुई है। इस स्मार्टफोन का नाम है Redmi Note 7। इस स्मार्टफोन को कंपनी 28 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को लेकर यूजर्स में काफी उत्साह है। इस स्मार्टफोन में कई खास स्पेसिफिकेशंस होने की बात कहीं जा रही है।

इनमें सबसे खास इसका कैमरा हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में कंपनी 48 मेगापिक्सल का एक शानदार और जबरदस्त कैमरा देने वाली है। इसके अलावा भी इस फोन में यूजर्स को कई खास फीचर्स मिलेंगे। लिहाजा इस फोन के बारे में रोजाना कोई ना कोई ख़बर आ ही रही है।
Redmi 7 भी होगा लॉन्च
आज भी इस बेहद लोकप्रिय आगामी स्मार्टफोन के लिए कुछ ख़बरें आई है। आपको बता दें कि इस फोन को कुछ दिन पहले 3C सर्टिफिकेशन मिला था। अब कंपनी इस फोन के साथ-साथ एक अन्य स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। यह नया स्मार्टफोन Redmi 7 कहलाएगा। इस फोन और रेडमी नोट 7 के आधिकारिक लॉन्च से कुछ दिन पहले Redmi 7 को भी US में FCC सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का FCC सर्टिफिकेशन भी पास करा लिया है। इस वजह से लिस्टिंग में इस डिवाइस के कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चल रहा है।
FCC सर्टिफिकेशन के मुताबिक रेडमी 7 एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 के साथ लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में इसके अलावा ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11n, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्टस के साथ-साथ और भी कई फीचर्स होंगे। इसके अलावा लिस्टिंग में पता चल रहा है कि इस स्मार्टफोन में 5.90 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा इस फोन को तीन अलग-अलग रेम वेरिएंट में पेश करने की बात कहीं जा रही है।
इस स्मार्टफोन में तीन वेरिएंट इस प्रकार होंगे। पहला 3GB रैम + 32GB रोम, दूसरा 3GB रैम + 64GB रोम, और तीसरा 4GB रैम + 64GB रोम वाला होगा। आपको बता दें कि शाओमी ने फिलहाल इस डिवाइस के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। फिरभी, ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस डिवाइस को भी आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च कर सकती है। लिस्टिंग के मुताबिक इस स्मार्टफोन के साथ 10W का चार्जर भी दिया जाएगा। इसका मतलब है कि शाओमी ने अपने इस आगामी डिवाइस में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया है।
आपको याद दिला दें कि रेडमी 7 को कुछ दिन पहले 3C सर्टिफिकेशन साइट में देखा गया था। वहीं एमएसपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन को सिंगापुर में IMDA और ताइवान में NCC से भी पहले ही सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इसका मतलब है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को सिंगापुर और ताइवान में भी लॉन्च करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








