फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में Xiaomi
शाओमी ने काफी समय में ही बाजार में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। कंपनी के डिवाइस लोगों को काफी पसंद आते हैं। शाओमी हमेशा से ही अपने ग्राहकों को बेस्ट डिवाइस उपलब्ध कराने में विश्वास करता है। वैसे तो शाओमी ने काफी सारे स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, लेकिन अब कंपनी एक अलग कॉनसेप्ट पर काम कर रही है।

बता दें, शाओमी अब फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इससे पहले सैमसंग ने फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी F को सबसे सामने पेश किया था। बताया जा रहा है कि सैमसंग कंपनी कंपनी इसे पहले क्वार्टर के आखिर में लॉन्च भी कर देगी। इसके बाद शाओमी द्वारा फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम करने की खबर आ रही है। इस बात की खबर वीडियो ऑनलाइन के जरिए लीक हुई है।
क्या होगा खास
पॉप्यूलर टिप्सटर Evan Blass ने 9 सेंकड्स की एक वीडियो ट्विटर पर शोकेश करके इस बात की जानकारी दी। वीडियो में एक बड़ी स्कीन वाली टैबलेट दिखाई गई है, जिसे फोल्ड कर एक स्मार्टफोन बना दिया गया है। हालांकि आपको बता दें कि टिप्सटर खुद इस वीडियो की अथॉन्टिसिटी के बारे में निश्चित नहीं है और उसने ट्विट में लिखा है कि यह "कथित तौर पर शाओमी द्वारा बनाया गया डिवाइस" है।
अगर वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो डिवाइस काफी हद तक शाओमी की डिजाइन शैली से मेल खाती है। इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि 2019 में शाओमी अपना फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च कर सकती है। हालांकि शाओमी के अलावा कई कंपनियां भी इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं।
बता दें, Royale नाम की एक कंपनी ने भी FlexPai नाम से अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन कमर्शियल लॉन्च किया है। इसी के साथ-साथ जानी मानी कंपनी ओप्पो ने भी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने की बात पेश की है। वहीं, LG और हुवावे भी अपने अनफोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहे हैं। जिसे अनफोल्ड कर टैबलेट भी बनाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








