Xiaomi Redmi 12 भारत में 1 अगस्त को हो सकता है लॉन्च फ्लैगशिप डिज़ाइन के साथ
भारत का सबसे पापुलर फोन Xiaomi अब अपने नए अपग्रेड के लिए तैयार है। जी हॉ, कंपनी पसंदीदा नंबर सीरीज की विरासत को जारी रखते हुए, Xiaomi 1 अगस्त 2023 को सीरीज में अपने लेटेस्ट एडिशन, Redmi 12 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मोबाइल इनोवेशन की सीमाओं को फिर से परिभाषित करने के साथ, ब्रांड ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है। तो चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स।
Redmi 12 के स्पेसिफिकेशन:
शानदार कैमरा सेटअप के साथ फ्लैगशिप डिजाइन
उम्मीद है कि Xiaomi का अपकमिंग स्मार्टफोन एक लुभावनी डिजाइन और क्रिस्टल बैक फ्रेम के साथ एक सुपर स्लीक प्रोफाइल के साथ आएगा, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देगा। Redmi 12 में पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जो पोर्ट्रेट, नाइट, 50MP मोड, टाइम-लैप्स जैसे अलग-अलग मोड के साथ सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
बता दें कि Redmi 12 जिसे हाल ही में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था,यह एक बड़े 6.79-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ देखा गया था जो यूजर्स को शानदार इमेज और बेस्ट कलर और 90 Hz की रिफ्रेस रेट प्रोवाइट करता है। यह भारत में आने वाले Redmi 12 डिवाइस में भी समान फीचर होंगे फिर चाहे आप गेम खेल रहे हों या अपना पसंदीदा शो देख रहे हों, एक फोन आपको एक सहज अनुभव प्रोवाइट करेगा।
Redmi 12 बैटरी
ग्लोबल वर्जन की तरह, भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 12 भी पावरफुल मीडियाटेक हेलियो G88 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा, जो सुपर फास्ट और लैगफ्री प्रदर्शन देने और मल्टीटास्किंग प्रदान करने के लिए जाना जाता है। बता दें कि इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी होने की संभावना है, और आप उम्मीद कर सकते हैं कि Redmi 12 आपकी दैनिक जरूरतों को आसानी से पूरा करने में सक्षम होगा, चाहे आप वीडियो स्ट्रीम कर रहे हों या सोशल मीडिया ब्राउज कर रहे हों, यह फोन आपको एक सहज अनुभव प्रदान करेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी सभी डिटेल्स अटकलों पर आधारित हैं और कंपनी आने वाले दिनो में आधिकारिक लॉन्च डेट,कीमत के साथ सभी तरह की जानकारी का खुलासा कर सकती है। आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।


Click it and Unblock the Notifications









