Home
News

पेटीएम पर रेड्मी 3एस प्राइम, 30 मिनट में बिके 29 फोन

श्याओमी का रेड्मी 3एस प्राइम अब पेटीएम पर भी

By Agrahi

चाइना की स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी ने रेड्मी नोट 4 के बाद रेड्मी 3एस प्राइम भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया है। यह फोन बिना रजिस्ट्रेशन के अमेज़न इंडिया और mi.com पर बिक्री के लिए पेश किया गया था। जहां अमेज़न इंडिया पर यह फोन अब उपलब्ध नहीं है, वहीं पेटीएम पर भी फोन की बिक्री शुरू कर दी गई है।

पेटीएम पर रेड्मी 3एस प्राइम, 30 मिनट में बिके 29 फोन

यूज़र्स जो श्याओमी रेड्मी 3एस प्राइम को खरीदना चाहते हैं वह इसे 8,999 रुपए में पेटीएम से खरीद सकते हैं। फोन का 3जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वर्जन इस कीमत में उपलब्ध है। श्याओमी रेड्मी 3एस प्राइम सबसे अधिक बिकने वाला फोन है। पेटीएम पर केवल 30 मिनट में इसके 29 फोन बिक चुके हैं।

रेड्मी 3 प्राइम की पहली सेल 24 मार्च को रखी गई थी, इसकी दूसरी सेल 31 मार्च को अमेज़न इंडिया और mi.com पर होगी।

पेटीएम पर रेड्मी 3एस प्राइम, 30 मिनट में बिके 29 फोन

श्याओमी रेड्मी 3एस प्राइम में 5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन की दमदार बैटरी 4100 एमएएच की है।

रेड्मी 3एस प्राइम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। श्याओमी के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, जीपीआरएस/एज और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi 3s is now available on Paytm. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X