रेड्मी 4 की पहली सेल आज, 6,999 रु में मिलेंगे ये बेस्ट फीचर्स
श्याओमी का नया बजट स्मार्टफोन रेड्मी 4 आज अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए होगा उपलब्ध
चाइना की श्याओमी स्मार्टफोन मेकर कंपनी इस समय पॉपुलैरिटी के शिखर छू रही है । कंपनी के बजट स्मार्टफोन ने सभी को अपना दीवाना बनाया है। यह सब मुमकिन हुआ है कंपनी के इन प्रोडक्ट्स की क्वालिटी और बेहतर काम से।

श्याओमी के स्मार्टफोन ने मार्केट में खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। खासकर भारत की बात करें तो कंपनी के फोन को भारतीय मार्केट में काफी पसंद किए जाते हैं।
श्याओमी ने हाल ही में अपना एक अन्य नया बजट स्मार्टफोन रेड्मी 4 लॉन्च किया है। यह फोन भारतीय मार्केट में आज से सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। कंपनी के इस फोन की कीमत 6,999 रुपए रखी गई है।

ये हैं फोन के फीचर्स
रेड्मी 4 में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस फोन में डूअल सिम सपोर्ट है। रेड्मी 4 स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
रेड्मी 4 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 4100 mAh बैटरी दी गई है। यह फोन 4जी VoLTE सपोर्ट के साथ आता है।
श्याओमी रेड्मी 4 लॉन्च ऑफर्स
श्याओमी के इस फोन पर कई लॉन्च ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अमेज़न इंडिया से फोन खरीदने पर एमआई केस पर डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 499 रुपए का केस 349 रुपए में उपलब्ध होगा। एमआई हैडफ़ोन पर Yes बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 500 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

गोआईबीबो फ्लाइट और होटल पर 5000 रुपए का ऑफ
फोन खरीदने पर गोआईबीबो फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 5000 रुपए तक का ऑफ भी मिल सकता है। साथ ही किंडल एप पर 200 रुपए क्रेडिट मिलेंगे।
वोडाफोन यूज़र्स को 45जीबी 4जी डाटा फ्री
रेड्मी 4 खरीदने पर वोडाफोन यूज़र्स को 45 जीबी डाटा फ्री मिलेगा। इसके ग्राहकों को पहले 1जीबी या उससे अधिक का डाटा पैक खरीदना होगा जिसपर यूज़र्स को 9 जीबी डाटा अतिरिक्त मिलेगा। ऐसे फ्री डाटा यूज़र्स को अगले 5 रिचार्ज तक मिलेगा।
{image_gallery1}


Click it and Unblock the Notifications








