रेड्मी 4 की पहली सेल: 8 मिनट में बिके 250,000 यूनिट्स
श्याओमी रेड्मी 4 की पहली सेल में बिके 250000 यूनिट्स फोन।
लगता है श्याओमी इस बार मैदान में रिकॉर्ड बनाने के लिए उतरी है। तभी तो कंपनी ने अपने नए रेड्मी 4 के साथ भारत में इस साल अपनी हैटट्रिक पूरी कर ली है। कंपनी की यह रेड्मी सीरीज़ केवल चाइना में ही नहीं बल्कि भारत में भी बेहद पॉपुलर हो चुकी है।

श्याओमी रेड्मी 4 की भारत में आज 23 मई को पहली सेल थी। यह सेल अमेज़न और एमआईडॉटकॉम पर आयोजित की गई, और उम्मीद के मुताबिक़ फोन को बेहद कमाल का रिसपॉन्स मिला है। मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया है कि फोन की 250,000 यूनिट्स केवल 8 मिनट के अन्दर बिक गई है।

श्याओमी रेड्मी 4 के इस हिट नंबर को देखते हुए साफ़ कहा जा सकता है कि कंपनी भारत में बेहद पॉपुलर हो चुकी है। और हो भी क्यों न! श्याओमी ने बजट रेंज में अपने यूज़र्स को शानदार डिवाइस दिए हैं। स्टाइल और लुक्स में आकर्षक ये स्मार्टफोन बेहद हाई क्लास फीचर्स के साथ आते हैं।
रेड्मी 4 की बात करें तो यह स्मार्टफोन तीन रेन और स्टोरेज वैरिएंट में भारत में उपलब्ध है। फोन का बेसिक वैरिएंट 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज के साथ आता है, इसकी कीमत 6,999 रुपए है। इसका 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वैरिएंट 8,999 रुपए में जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट 10,999 रुपए में आता है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications