13MP कैमरा वाले Xiaomi Redmi 4 पर परमानेंट प्राइस कट
इस साल की शुरुआत से अब तक कई स्मार्टफोन ब्रांड अपने प्रीमियम और बजट हैंडसेट पर प्राइस कट का ऐलान कर चुके हैं। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने भी अब रेडमी 4 पर परमानेंट प्राइस कट का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि हाल ही में शाओमी ने भारत में रेडमी 5 पेश किया है, जिसके बाद पिछले साल लॉन्च रेडमी 4 की कीमत घटा दी है। कंपनी ने इस फोन को पिछले साल रैम और स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट में पेश किया था। इस प्राइस कट क की जानकारी कंपनी ने ट्वीट कर दी है।

शाओमी रेडमी 4 की नई कीमत-
शाओमी रेडमी 4 के 3 और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 500 रुपए प्राइस कट मिला है। फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज डिस्काउंट के बाद 8,499 रुपए में और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज 10,499 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं इसका 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज 6,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। नई कीमत पर ये स्मार्टफोन ऑनलाइन के अलावा कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदे जा सकेंगे।
शाओमी रेडमी 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
शाओमी रेडमी 4 यूनिबॉडी डिजाइन और कर्व्ड ऐज के साथ आता है। फोन की डिसप्ले में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। जिसकी डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है।

शाओमी का ये फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर प्रोसेसर पर आधारित हैं और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन में 3जीबी के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
इन दोनों ही वेरिएंट पर प्राइस कट मिला है। इसके अलावा 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत कम नहीं हुई है। तीनों ही वेरिएंट में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश, ऑटो फोकस (पीडीएएफ सपोर्ट) के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.2 वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 4,100एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इन स्मार्टफोन की बैटरी 18 दिन स्टैंड बाए टाइम देगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी जैसे फीचर्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications








