Home
News

अमेज़न पर 12 बजे शुरू होगी रेड्मी 4 की सेल

श्याओमी रेड्मी 4 आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को अमेज़न और एमआईडॉटकॉम से 6,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

By Agrahi

श्याओमी का रेड्मी 4 स्मार्टफोन आज अमेज़न और एमआईडॉटकॉम के जरिए सेल के लिए मौजूद होगा। फोन की सेल अमेज़न और श्याओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। श्याओमी का यह फोन 6,999 रुपए में बिक्री के लिए मौजूद है।

अमेज़न पर 12 बजे शुरू होगी रेड्मी 4 की सेल

रेड्मी 4 स्मार्टफोन को अमेज़न और एमआईडॉटकॉम पर मैट ब्लैक और एलिगेंट गोल्ड कलर वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। इस फोन का बेस वैरिएंट 2जीबी रैम और 16जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 6,999 रुपए है। 3जीबी रैम और 32जीबी रोम के साथ इस फोन की कीमत 8,999 रुपए हो जाती है। जबकि फोन का 64 जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम वैरिएंट 10,999 रुपए में आएगा।

फोन के कलर वैरिएंट में ज्यादा ऑप्शन नहीं है, लेकिन इसका मैट ब्लैक वैरिएंट एकदम शानदार है। इसी के साथ बता दें कि 4जीबी रैम वाले वैरिएंट के लिए ग्राहकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। यह जून के अंत तक बिक्री के लिए मौजूद होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi 4 to go on sale today. This sale will be held via Amazon and Mi.com.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X