Home
News

कई ऑफर्स के साथ शाओमी Redmi 4A अमेजन इंडिया पर आज सेल के लिए उपलब्ध

By Neha

शाओमी Redmi 4A स्मार्टफोन गुरुवार, 16 नवंबर को एक बार फिर पॉपुलर ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन इंडिया पर रेडमी 4A की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस सेल में अमेजन से ग्राहक Redmi 4A 2जीबी और 3जीबी वाले वेरिएंट खरीद सकेंगे। अमेजन के अलावा अगर आप इस अगर आप रेडमी 4A को शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट 4A से खरीदने का सोच रहे हैं, तो Mi.com वेबसाइट पर 17 नवंबर यानी कल से रेडमी 4A फोन प्री-ऑर्डर के लिए शुरू हो रहे हैं।

कई ऑफर्स के साथ शाओमी Redmi 4A अमेजन इंडिया पर आज सेल के लिए उपलब्ध

ग्राहक अमेजन से शाओमी Redmi 4A के 2जीबी वेरिएंट को 5,999 रुपए और 3जीबी वेरिएंट को 6,999 रुपए में खरीद सकते हैं। अमेजन शाओमी Redmi 4A फोन की खरीद पर कई ऑफर्स दे रही है। अपने ग्राहकों को इन ऑफर्स का फायदा पहुंचाने के लिए अमेजन इंडिया ने रिलायंस जियो इंडस्ट्री के साथ हाथ मिलाया है।

इन ऑफर्स की बात करें, तो अमेजन इंडिया पर Redmi 4A स्मार्टफोन के साथ जियो यूजर्स को 30जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा। आपको बता दें कि इन ऑफर्स के अलावा Redmi 4A स्मार्टफोन पर 599 रुपए में डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी दे रही है। अमेजन पर Redmi 4A खरीदने पर Mi केस 299 रुपए में खरीदा जा सकता है। साथ ही 599 रुपए के साथ यूजर्स Mi हेडफोन भी खरीद सकते हैं।

वहीं, अगर आप Redmi 4A स्मार्टफोन को mi.com पर प्री-ऑर्डर करते हैं, तो इस पर 499 रुपए में डैमेज प्रोटेक्शन प्लान दिया जाएगा। अगर आप इन स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये स्मार्टफोन गोल्ड, ब्लैक और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi 4A to go on sale today at 12PM via Amazon India. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X