श्याओमी रेड्मी 4ए सेल अमेज़न पर आज 12 बजे से
श्याओमी रेड्मी 4ए की सेल आज अमेज़न पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
श्याओमी रेड्मी का नया बजट स्मार्टफोन Redmi 4A काफी पसंद किया जा रहा है। कम कीमत और बेहतर फीचर व डिज़ाइन ने फोन की पॉपुलैरिटी इंडियन मार्केट में बढ़ा दी है। यह फोन अमेज़न पर एक्सक्लूसिव है। हाल ही में अमेज़न पर यह फोन सेल के लिए उपलब्ध हुआ था, लेकिन केवल प्राइम मेंबर्स के लिए।

अब यह फोन अमेज़न पर सभी के लिए उपलब्ध होगा। श्याओमी के इस फोन की सेल अमेज़न पर आज 18 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यानी कि आज इस फोन को सभी ग्राहक अमेज़न पर खरीद पाएंगे।
श्याओमी रेड्मी 4ए 5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, फोन में यूनीबॉडी पॉलीकार्बोनेट कंस्ट्रक्शन दिया है। इस बजट फोन में 1.4GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट है, इसके साथ ही 2जीबी की रैम भी दी गई है। बेहतर ग्राफ़िक्स के लिए फोन में अड्रेनो 308 जीपीयू दिया है।

रेड्मी 4ए स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। कंपनी का एमआईयूआई 8 भी इसमें दिया है। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जिसके साथ एलईडी फ़्लैश लाइट दिया है। फोन का फ्रंट कैमरा 5मेगापिक्सल का है। डूअल सिम इस स्मार्टफोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
इस बजट फोन की बैटरी 3,120 mAh की है, कंपनी का कहना है कि यह 7 दिनों स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन में फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications