Home
News

शानदार ऑफर्स के साथ शाओमी Redmi 4A की सेल आज से शुरू

By Neha
Xiaomi Redmi 5A launched (Hindi)

फेस्टिवल सीजन निकल गया है, लेकिन इस साल के अंत तक कई ई-कॉमर्स साइट और स्मार्टफोन मेकर्स कंपनियों ने हैंडसेट पर बेस्ट डील ऑफर की हैं। अब इसी क्रम में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने Redmi 4A स्मार्टफोन को शानदार ऑफर्स के साथ एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। अगर आप फेस्टिवल सीजन में स्मार्टफोन खऱीदने से चूक गए हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका है। शाओमी रेडमी 4ए की सेल अमेजन इंडिया पर गुरुवार, 23 नवंबर 12 बजे से शुरू हो रही है।

शानदार ऑफर्स के साथ शाओमी Redmi 4A की सेल आज से शुरू

अमेजन इंडिया ने अपने ग्राहकों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए कई स्मार्टफोन मेकर्स से टाइअप किया है। शाओमी रेडमी 4ए भी अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन के अलावा आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com से भी इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी कर सकते है। अमेजन की इस सेल में स्मार्टफोन खरीदने पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

अमेजन इंडिया से Redmi 4A स्मार्टफोन की खरीदारी पर ग्राहकों को 30जीबी 4जी जियो डेटा दिया जाएगा। इसके साथ ही अमेजन किंडल बुक्स के लिए 200 रुपए का क्रेडिट ऑफर मिलेगा। शाओमी रेडमी 4A खरीदने पर ग्राहकों को 349 रुपए में Mi केस मिल रहा है। यूजर्स 599 रुपए में Mi हेडफोन भी खरीद सकते हैं।

शानदार ऑफर्स के साथ शाओमी Redmi 4A की सेल आज से शुरू

शाओमी भी अपने यूजर्स को फोन की खरीदारी पर कुछ ऑफर्स दे रही है। Mi.com से रेडमी 4ए को प्री-ऑर्डर पर ग्राहकों को 499 रुपए में डैमेज प्रोटेक्शन प्लान दिया जा रहा है। साथ ही यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री हंगामा म्यूजिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

बता दें कि शाओमी ने रेडमी 4A स्मार्टफोन को रैम के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 2जीबी की कीमत 5,999 रुपए है और 3जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है। ये स्मार्टफोन गोल्ड और ग्रे कलर में वेरिएंट में यूजर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi 4A to go on sale today on amazon india and Xiaomi's official website Mi.com with interesting offers. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X