Home
News

भारत में अगला सुपरहिट रेड्मी फोन होगा रेड्मी 5, कीमत लीक

By Agrahi

इन दिनों श्याओमी का आने वाला स्मार्टफोन रेड्मी 5 काफी चर्चाओं में है. कंपनी फीचर्स तो कभी लॉन्च डेट हर दिन फोन की नई जानकारियां लीक हो रही हैं. फोन के लॉन्च से पहले अब तक तो काफी कुछ सामने आ चुका है. अब हाल ही में आई एक रिपोर्ट में स्मार्टफोन की कीमत लीक हुई है.

एक चाइनीज़ रिपोर्ट के अनुसार श्याओमी स्मार्टफोन मॉडल नंबर MDT1 और MDE1 को TENAA पर स्पॉट किया गया है. इन स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन मिला है. इस सर्टिफिकेशन से पता चलता है की श्याओमी 5V/2A चार्जिंग सपोर्ट करते हैं.

भारत में अगला सुपरहिट रेड्मी फोन होगा रेड्मी 5, कीमत लीक

इसके अलावा भी कई रिपोर्ट्स में फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारियां दी गई हैं. श्याओमी रेड्मी 5 में 5.7 इंच डिस्प्ले है जो कि HD+ रेजोल्यूशन और 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आ सकता है. इन दिनों 18:9 डिस्प्ले का ट्रेंड है जो कि लगभग हर ब्रांड फॉलो कर रही है. कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 एसओसी हो सकता है. रेड्मी 5 स्मार्टफोन में 8मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 6मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा. इस फोन को बजट स्मार्टफोन बताया जा रहा है.

रेड्मी 5 के साथ ही रेड्मी 5 प्लस के आने के भी असार हैं. यह स्मार्टफोन भी काफी खबरों में है. गौर करें तो TENAA पर भी दो मॉडल नंबर के श्याओमी स्मार्टफोन स्पॉट किए गए हैं, जिससे फोन के लॉन्च होने के असार और बढ़ जाते हैं. यह डिवाइस 5.7 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, यह फुल एचडी डिस्प्ले होगा. इस फोन में 13मेगापिक्सल का डूअल रियर कैमरा सेटअप होगा.

कीमत की बात करें तो श्याओमी रेड्मी 5 के बेस मॉडल की कीमत 799 युआन यानी की 7,800 रुपए होगी. यह डिवाइस 3जीबी रैम और 16जीबी रोम के साथ आएगा. जबकि 3जीबी रैम और 32जीबी रोम मॉडल 899 युआन यानी 8,800 रुपए में लॉन्च होगा. रेड्मी 5 प्लस की कीमत 999 युआन यानी की 9,800 रुपए तक होगी.

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi 5’s alleged price leaks; to cost around Rs. 8,000. This phone may launch on 11th november.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X