Home
News

Xiaomi Redmi 5 पर डिस्काउंट, ये भी मिलेंगे ऑफर्स

By Neha Kashyap

शाओमी के एंट्री लेवल स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5 को बिग बाजार से डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। बिग बाज़ार में Short Circuit सेल का आयोजन किया गया है, जिसमें रेडमी 5 को प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि इस फोन का मार्केट प्राइस 8,999 रुपए है, जिसे 500 रुपए डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन के अलावा कंपनी इयरफोन और डेटा केबल पर भी 300 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है। यानी की इसपर कस्टमर्स को लगभग 2,500 रुपये का फायदा उठा सकते हैं।

Xiaomi Redmi 5 पर डिस्काउंट, ये भी मिलेंगे ऑफर्स

शाओमी रेडमी 5 को कंपनी ने इस साल मार्च में लॉन्च किया था। इस फोन को शाओमी रेडमी 4 का सक्सेस एडिशन कहा जा रहा है। कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। इंडिया में ये फोन रैम और स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए है।

शाओमी रेडमी 5 की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

जैसा कि हम बता चुके हैं कि शाओमी ने इस फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। इस फोन को बड़ी स्क्रीन और बैजल लैस डिजाइन के साथ पेश किया है, जो फोन की डिसप्ले को बिग साइज लुक देता है। इस फोन को फुल मेटल बॉडी के साथ पेश किया गया है। फोन में पीछे की तरफ फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। इसके अलावा फोन में 3.5 मिमी का हैडफोन जैक ऊपर की तरफ दिया गया है। वहीं, फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट नीचे की तरफ दिया गया है।

शाओमी रेडमी 5 में 720x1440 पिक्सल के साथ 5.7 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है, जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। तीनों ही फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी 5 मेगापिक्सल में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रेडमी 5 में FinFET टेक्नोलॉजी के साथ 1.8GHz स्‍पीड वाला ऑक्‍टाकोर स्नैपड्रेगन 450 प्रोसेसर लगा हुआ है साथ में Adreno 506 जीपीयू सपोर्ट से गेमिंग और हाईडेफनेशन कंटेंट आराम से देखा जा सकता है। ये फोन MIUI 9 बेस्ड एंड्राइड 7.1 नॉगट पर चलता है।

Things to keep in mind before buying a new phone (Hindi)

रेडमी 5 में एक 3300 एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 12 दिनों का स्टेंडबाय टाइम देती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi 5 Available with discount in Big Bazaar's Short Circuit Sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X