Xiaomi Redmi 5 लीक, इस नए फोन में क्या है खास
श्याओमी का बजट स्मार्टफोन रेड्मी 4 भारत में लॉन्च के बाद से अब तक डिमांड में है। फोन का आकर्षक लुक, कीमत और शानदार फीचर्स ग्राहकों को लुभाने में खासा सफल हो रहा है। तभी तो श्याओमी इंडिया ने दावा किया है कि इस फोन की एक दिन में करीब 2.5 लाख यूनिट्स बेची गई हैं।

अब श्याओमी के रेड्मी 4 के बाद इसके सक्सेसर स्मार्टफोन रेड्मी 5 की खबरें इंटरनेट पर घूम रही हैं। रेड्मी 5 के बारे में इन दिनों कई लीक्स और रिपोर्ट सामने आ रही हैं। हाल ही में यह स्मार्टफोन चाइना की सर्टिफिकेशन वेबसाइट, TENNA पर स्पॉट किया गया था।
TENNA की लिस्टिंग में इस फोन के बारे में काफी कुछ सामने आया है, फोन के बारे में काफी जानकारी दी गई हैं। लिस्टिंग के मुताबिक रेड्मी 5 स्मार्टफोन मॉडल नंबर MAE136 के साथ आता है। यह स्मार्टफोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आएगा और इसमें एआरएम प्रोसेसर दिया जो कि क्लॉक स्पीड 2GHz के साथ आएगा।

श्याओमी रेड्मी 5 में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले होगी और इसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। इसमें 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी, जिसे 128जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन की बैटरी 4000mAh की होगी। लीक्स और रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी से पता चलता है कि यह फोन एंड्रायड 6.0.1 मार्शमेलो पर काम करेगा। जो कि इस फोन का कमजोर पॉइंट लगता है।
स्मार्टफोन मार्केट में आजकल कई कम कीमत के बजट स्मार्टफोन भी एंड्रायड नॉगट पर काम करते हैं। जो कि अपडेटेड सॉफ्टवेयर के बेनेफिट्स के साथ आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








