शानदार ऑफर्स के साथ Xiaomi Redmi 5 की ओपन सेल शुरू
अगर आप अपने लिए सस्ता और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। शाओमी के पॉपुलर एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi 5 की ओपन सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर शुरू हो चुकी है।
ये ओपन सेल शुक्रवार रात 11:59pm तक चलेगी। इस सेल में आप शानदार ऑफर्स के साथ इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। इस सेल की खास बात ये भी है कि यहां रेडमी 5 को ब्लू, गोल्ड, ब्लैक और रोज़ कलर वेरिएंट में भी खरीदा जा सकता है।

शाओमी रेडमी 5 पर ऑफर्स-
अमेजन इंडिया पर रेडमी 5 के सिर्फ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ही खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें, तो इस फोन को खऱीदने पर यूजर्स को किंडल ई-बुक्स पर 90 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खऱीदने पर 5 परसेंट इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इस फोन पर 2200 रुपए कैशबैक दे रही है। इसके अलावा कंपनी अपने यूजर्स को 100 जीबी 4जी डेटा एक्स्ट्रा देगी।
शाओमी रेडमी 5 की कीमत-
Redmi 5 स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च किया था। भारत में इसे तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए, 3जीबी रैम और 32जीबी वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए और बड़े वेरिएंट 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपए है।
शाओमी रेडमी 5 की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स-

जैसा कि हम बता चुके हैं कि शाओमी ने इस फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। इस फोन को बड़ी स्क्रीन और बैजल लैस डिजाइन के साथ पेश किया है, जो फोन की डिसप्ले को बिग साइज लुक देता है।
इस फोन को फुल मेटल बॉडी के साथ पेश किया गया है। फोन में पीछे की तरफ फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। इसके अलावा फोन में 3.5 मिमी का हैडफोन जैक ऊपर की तरफ दिया गया है। वहीं, फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट नीचे की तरफ दिया गया है।
शाओमी रेडमी 5 में 720x1440 पिक्सल के साथ 5.7 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है, जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। तीनों ही फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी 5 मेगापिक्सल में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
रेडमी 5 में FinFET टेक्नोलॉजी के साथ 1.8GHz स्पीड वाला ऑक्टाकोर स्नैपड्रेगन 450 प्रोसेसर लगा हुआ है साथ में Adreno 506 जीपीयू सपोर्ट से गेमिंग और हाईडेफनेशन कंटेंट आराम से देखा जा सकता है। ये फोन MIUI 9 बेस्ड एंड्राइड 7.1 नॉगट पर चलता है।
रेडमी 5 में एक 3300 एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 12 दिनों का स्टेंडबाय टाइम देती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








