Xiaomi Redmi Note 5 जल्द हो सकता है लॉन्च
बजट स्मार्टफोन रेंज में श्याओमी ने काफी अच्छी लीड हासिल कर ली है। भारत समेत कई मार्केट में श्याओमी स्मार्टफोन को बेहद पसंद किया जा रहा है। कंपनी भी अपने ग्राहकों को उदास होने का कोई मौका नहीं दे रही है। इस महीने की शुरुआत में श्याओमी ने Mi Mix 2 और Mi Note 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, जो कि मिड रेंज में बेहद शानदार फीचर्स के साथ आते हैं।

अब कंपनी एक बार फिर बजट सेगमेंट का रुख करते हुए नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह नया फोन रेड्मी 5 या रेड्मी नोट 5 सीरीज का नया डिवाइस हो सकता है।
हाल ही में रेड्मी 5 और रेड्मी नोट 5 स्मार्टफोन से जुड़े कुछ लीक्स आदि भी सामने आए हैं, जिनमें फोन के स्पेसिफिकेशन और और डिज़ाइन की जानकारी दी गई है। अब इस फोन की एक इमेज सामने आई है जिसमें इसका रिटेल बॉक्स दिखाया जा रहा है। यह नया बॉक्स इमेज या पोस्टर वेइबो के जरिए लीक हुआ है, Gizmochina के रिपोर्ट मुताबिक यह जानकारी चाइनीज सोर्स MyDrivers से मिली है।
श्याओमी के लॉन्च पैटर्न को ध्यान में रखें तो रेड्मी 5ए रेड्मी 5 का फोन का लोअर एंड वैरिएंट हो सकता है, जो कि आने वाले समय में रेड्मी 5 और रेड्मी 5 प्लस के साथ लॉन्च हो सकता है। TENAA लिस्टिंग में रेड्मी 5ए के स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं, इससे यह भी पता चलता है कि फोन की लॉन्च अब दूर नहीं है।
अब तक रेड्मी नोट 5 के जो स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं उनके मुताबिक मीडियाटेक हेलियो पी25 एसओसी प्रोसेसर इस फोन में होगा। इसमें 3जीबी/4जीबी रैम और 32/64जीबी स्टोरेज वैरिएंट हो सकते हैं। फोन का अन्य वैरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आ सकता है। यह फोन डूअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर्स होंगे।
रेड्मी नोट 5 में 5.5 इंच डिस्प्ले मौजूद होगी जबकि इस फोन की बैटरी 4000mAh की हो सकती है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1 नॉगट पर काम करेगा। इसमें 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








