आज लॉन्च हो रहे हैं Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus, यहां देखें लाइव इवेंट

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस 7 दिसंबर को चीन में लॉन्च करने जा रही है। शाओमी के फैन्स इन लेटेस्ट स्मार्टफोन का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं। स्मार्टफोन लॉन्च का ये इवेंट सुबह 11.30 बजे शुरू हो रहा है, जिसे आप यहां लाइव देख सकते हैं। लॉन्च से पहले ही इस फोन की लीक इमेज और फीचर्स के बारे में काफी जानकारी सामने आ गई है। Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus के लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस की डिजाइन की बात करें, तो ये काफी हद तक एक जैसे ही हैं। हालांकि रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस के स्पेक्स में फर्क होगा। कुछ दिनों पहले सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी 5 की कीमत CNY 1,399 यानी करीब 13,600 रुपए होगी। अगर अंदाजा लगाएं तो, रेडमी 5 प्लस की कीमत भी 20,000 रुपए के आसपास हो सकती है।
हाल ही में Redmi 5 का एक नया मैन्युअल ऑनलाइन लीक हुआ है। इस मैन्युअल के अनुसार, फोन में हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट होगा। ये फोन सिर्फ 4जी नेटवर्क को ही सपोर्ट करेगा। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि फोटोग्राफी के लिए 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा है।
रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन को एंड्राइड 7.1.2 नॉगट के साथ पेश किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। प्रोसेसर को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट में अलग-अलग जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि ये फोन 4 कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस फोन के फीचर्स, स्पेक्स और कीमत के लिए कुछ देर और इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








