30 दिनों में बिके 10 लाख Xiaomi Redmi 5A, जान लीजिए क्यों!
श्याओमी ने पिछले साल 2017 नवंबर में अपना स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5A 'देश का स्मार्टफोन' नाम की टैगलाइन के साथ लॉन्च किया था. इस फोन को कंपनी ने दिसंबर 7 से सेल के लिए उपलब्ध कराया था. फ्लिप्कार्ट और कंपनी के अपने ऑनलाइन स्टोर Mi.com पर यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध था.
फोन की सेल को अब एक महिना पूरा हो चुका और इसकी सेल का जो डाटा सामने आया है वो शानदार है. पिछले 30 दिनों में श्याओमी रेड्मी 5ए के करीब 1 मिलियन यूनिट्स बिके हैं. कंपनी के VP मनु कुमार जैन ने भी इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'यह बताते हुए बेहद उत्साहित हूं कि हमने रेड्मी 5ए के 1 मिलियन से अधिक यूनिट्स एक महीने से कम के समय में बेचे हैं. Mi Fans का धन्यवाद अपना प्यार और सपोर्ट दिखाने के लिए. RT और 5 लकी विनर्स को Mi बैंड HRX दिया जाएगा.'

शाओमी रेडमी 5ए प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है. फोन के बैक में मैटेलिक फिनिश दी गई है. इस फोन को तीन कलर वेरिएंट डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड में पेश किया गया है. स्मार्टफोन में 5 इंच की HD IPS 720p डिसप्ले दी गई है. ये Adreno 308 जीपीयू के साथ 1.4GHz क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ आता है.
फोन को 2 और 3 जीबी रैम और के साथ 16GB और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला ये फोन नॉगट बेस्ड MIUI 9 पर चलता है फोन में 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है दमदार फीचर्स के साथ Honor V10 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेक्स रेड्मी 5ए 13मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आता है इसके साथ ही इसमें फेस डिटेक्शन ऑटोफॉकस और एलईडी फ्लैश दिया गया है. इसका लैंस f/2.2 अपर्चर है. फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है रेडमी 5ए में 3000 mah की बैटरी दी गई है ये बैटरी नॉन रिमूवल है और कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये फोन 8 दिन का बैटरी लाइफ देती है.


Click it and Unblock the Notifications








