श्याओमी रेड्मी 5A 3जीबी रैम मॉडल स्पेशल कीमत पर ऑफलाइन उपलब्ध
'देश का स्मार्टफोन' श्याओमी रेड्मी 5A कंपनी ने पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के दौरान कंपनी ने फोन को केवल ऑनलाइन उपलब्ध कराया था, अब फोन offline भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। ऑफलाइन स्टोर से इस स्मार्टफोन को 7,499 रुपए में खरीदा जा सकता है, जो कि इसकी ऑनलाइन कीमत से 500 रुपए ज्यादा है।
रेड्मी 5A का 3जीबी रैम वैरिएंट ऑफलाइन सेल के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल 2जीबी रैम वैरिएंट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि रेड्मी 5A के बसे वैरिएंट यानी कि 2जीबी रैम वाले हैंडसेट की डिमांड सबसे ज्यादा है, इसलिए फिलहाल इसको ऑफलाइन उपलब्ध कराना कंपनी के मुमकिन नहीं हो पा रहा है।

स्पेसिफिकेशन पर ध्यान दें तो शाओमी रेड्मी 4ए की तरह रेडमी 5ए भी प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है। फोन के बैक में मैटेलिक फिनिश दी गई है। इस फोन को तीन कलर वेरिएंट डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड में पेश किया गया है। स्मार्टफोन में 5 इंच की HD IPS 720p डिसप्ले दी गई है। ये Adreno 308 जीपीयू के साथ 1.4GHz क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ आता है।

फोन को 2 और 3 जीबी रैम और के साथ 16GB और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला ये फोन नॉगट बेस्ड MIUI 9 पर चलता है। फोन में 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है।
रेड्मी 5ए 13मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें फेस डिटेक्शन ऑटोफॉकस और एलईडी फ्लैश दिया गया है। इसका लैंस f/2.2 अपर्चर है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रेडमी 5ए में 3000 mah की बैटरी दी गई है। ये बैटरी नॉन रिमूवल है और कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये फोन 8 दिन का बैटरी लाइफ देती है।


Click it and Unblock the Notifications








