Home
News

आज Xiaomi Redmi 5A खरीदने पर मिल रहे है शानदार ऑफर

By Neha Kashyap

अगर आप अपने बजट में शानदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो आपकी ये तलाश शाओमी रेडमी 5A के साथ पूरी हो सकती है। शाओमी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन रेडमी 5A एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 23 जुलाई को ओपन सेल में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट से इस स्मार्टफोन को खऱीदने पर कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं। याद हो कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया था और शाओमी का दावा है कि अभी तक इस हैंडसेट की 8 मिलियन यूनिट्स बिक चुकी हैं।

आज Xiaomi Redmi 5A खरीदने पर मिल रहे है शानदार ऑफर

फ्लिपकार्ट पर शाओमी रेडमी 5A दो वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसमें 2GB रैम के साथ 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज मौजूद है। शाओमी रेडमी 5A के 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 5,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपए है। ये स्मार्टफोन ग्रे, गोल्ड, ब्लू और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

शाओमी रेडमी 5A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
शाओमी रेडमी 4A की तरह रेडमी 5A भी प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है। फोन के बैक में मैटेलिक फिनिश दी गई है। इस फोन को तीन कलर वेरिएंट डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड में पेश किया गया है। स्मार्टफोन में 5 इंच की HD IPS 720p डिसप्ले दी गई है। ये Adreno 308 जीपीयू के साथ 1.4GHz क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ आता है।

फोन को 2 और 3 जीबी रैम और के साथ 16GB और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिA 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला ये फोन नॉगट बेस्ड MIUI 9 पर चलता है। फोन में 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है।

रेडमी 5A में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा दिया है। इसके साथ ही इसमें फेस डिटेक्शन ऑटोफॉकस और एलईडी फ्लैश दिया गया है। इसका लैंस f/2.2 अपर्चर है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 5 मेगापिक्सल का है, जो अपर्चर एफ/2.0 से लैस है।

रेडमी 5A में 3000 mah की बैटरी दी गई है। ये बैटरी नॉन रिमूवल है और कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये फोन 8 दिन का बैटरी लाइफ देती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi 5A aka Desh Ka Smartphone up for sale exclusively on Flipkart today with some intresting offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X