Xiaomi का बजट स्मार्टफोन Redmi 5A नए अवतार में लॉन्च
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने इंडिया में अपने मोस्ट पॉपुलर हैंडसेट शाओमी रेडमी 5A को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कंफर्म कर दिया है, कि शाओमी रेडमी 5A को कंपनी ने भारत में लेक ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है।
याद हो कि शाओमी ने इस फोन को इंडिया देश का स्मार्टफोन टैग लाइन के साथ पेश किया था और इस फोन को स्टार्टिंग रेंज प्राइस कैटेगिरी में 4,999 रुपए में लॉन्च किया था। हालांकि फोन की ये कीमत सिर्फ पहले 50 लाख कस्टमर्स के लिए ही थी और इसके बाद इस फोन को 5,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

शाओमी रेडमी 5A लेक ब्लू कलर वेरिएंट की कीमत-
शाओमी रेडमी 5A को लेक ब्लू कलर में पेश किया गया है। नए कलर के अलावा इस फोन में सभी स्पेक्स और फीचर्स इस फोन के स्टेंडर्ड इडिशन के समान हैं। इस हैंडसेट की बिक्री भी बाकी हैंडसेट की कीमत पर यानी 5,999 रुपए में होगी। इसके पहले ये फोन को ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध था।

इस फोन की बिक्री गुरुवार को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और सभी मी होम स्टोर पर शुरू हो चुकी है।

शाओमी रेडमी 5A के 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 5,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपए है।
शाओमी के फैन्स ने इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन को काफी पसंद किया था और कस्टमर्स के रिस्पॉन्स को देखते हुए कंपनी ने इस फोन को नए कलर वेरिएंट में पेश कर दिया है, जिसके बाद कस्टमर्स के पास इस फोन को 4 कलर वेरिएंट में खरीदने का ऑप्शन है।
शाओमी रेडमी 5A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
शाओमी रेडमी 4A की तरह रेडमी 5A भी प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है। फोन के बैक में मैटेलिक फिनिश दी गई है। इस फोन को तीन कलर वेरिएंट डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड में पेश किया गया है। स्मार्टफोन में 5 इंच की HD IPS 720p डिसप्ले दी गई है। ये Adreno 308 जीपीयू के साथ 1.4GHz क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ आता है।

फोन को 2 और 3 जीबी रैम और के साथ 16GB और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिA 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला ये फोन नॉगट बेस्ड MIUI 9 पर चलता है। फोन में 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है।
रेडमी 5A में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा दिया है। इसके साथ ही इसमें फेस डिटेक्शन ऑटोफॉकस और एलईडी फ्लैश दिया गया है। इसका लैंस f/2.2 अपर्चर है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 5 मेगापिक्सल का है, जो अपर्चर एफ/2.0 से लैस है।
रेडमी 5A में 3000 mah की बैटरी दी गई है। ये बैटरी नॉन रिमूवल है और कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये फोन 8 दिन का बैटरी लाइफ देती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








