Home
News

श्याओमी रेडमी 5ए लॉन्च, देगा 8 दिन की बैटरी लाइफ

By Agrahi

काफी समय लीक्स में रहने के बाद अब श्याओमी ने बिना ज्यादा हो हल्ला किए अपने नए बजट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5A को लॉन्च कर दिया है. श्याओमी पिछले कुछ दिनों से रेड्मी 5ए को टीज़र भी कर रहा था.

श्याओमी रेडमी 5ए लॉन्च, देगा 8 दिन की बैटरी लाइफ

हाल ही में सामने आए एक पोस्टर में देखा गया कि नया स्मार्टफोन 8 दिनों की लम्बी चलने वाली बैटरी के साथ आएगा. इसके अलावा यह भी कहा गया था कि यह स्मार्टफोन MIUI 9 के साथ आएगा, हालांकि अब तक फोन की लॉन्च डेट नहीं बताई गई थी.

अब श्याओमी का यह स्मार्टफोन ऑफिशियल हो चुका है. साथ ही Redmi 5A कुछ ऐसे खास फीचर्स के साथ आता है, जो अन्य को टक्कर दे सकते हैं. चलिए जानते हैं फोन के डिटेल स्पेक्स और फीचर्स.

श्याओमी रेडमी 5ए लॉन्च, देगा 8 दिन की बैटरी लाइफ

श्याओमी रेड्मी 5ए कंपनी पहले आए फोन रेड्मी 4ए से कई चीजों में अलग है, जिनमें से एक है मेटल बॉडी. जबकि रेड्मी 4ए में प्लास्टिक बॉडी है. मेटल बॉडी के बावजूद नया फोन काफी लाइट वेट है. हालांकि इसमें भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है.

रेड्मी 5ए स्मार्टफोन में 5 इंच की HD 720p डिस्प्ले दी गई है और यह 1.2GHz क्वाड कोर 64 बिट स्नैपड्रैगन 425 एसओसी के साथ आता है. इसकी रैम 2जीबी की है जबकि इंटरनल मैमोरी 16जीबी की है. कंपनी की मानें तो इसे 128जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है.

श्याओमी रेडमी 5ए लॉन्च, देगा 8 दिन की बैटरी लाइफ

रेड्मी 5ए में 3000 mah की बैटरी दी गई है, जो कि रेड्मी 4ए से 120mah कम है, हालांकि इससे कुछ जयादा असर नहीं पड़ने वाला है. नया रेड्मी 5ए 13मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आता है, जिसमें LED फ़्लैश और PDAF दिया गया है. जबकि इसका फ्रंट कैमरा 5मेगापिक्सल का है.

रेड्मी 5ए की कीमत 599 युआन यानी कि करीब 5,900 रुपए रखी गई है. इस डिवाइस को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं. फोन की सेल आज सुबह 17 अक्टूबर से 10 बजे से शुरू होगी. यह Mi मॉल, मी होम, मी स्टोर आदि में मिलेगा. फिलहाल इसकी ग्लोबल लॉन्च बाकी है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi 5A with MIUI 9 and metal body announced: Expected to be a huge success in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X