Xiaomi Redmi 6 Pro की फोटो हुई लीक, कई लाजबाव फीचर्स का खुलासा
चीनी मोबाइल कंपनी शियोमी रेडमी 6 सीरीज का एक और वेरिएंट रिलीज होने वाला है। रेडमी 6 और रेडमी 6 ए पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। इन दोनों फोन के आने के बाद ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस सीरीज का एक और फोन लॉन्च हो सकता है। अब रेडमी 6 प्रो 25 जून को लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन के साथ MI PAD 4 भी लॉन्च होना है। इन दोनों के लॉन्च से पहले इनकी कई जानकारियां लीक हो रही है।

रेडमी 6 प्रो की फोटो हुई लीक
अब रेडमी 6 प्रो की कुछ तस्वीरें भी सामने आ गई है। इन तस्वीरों के साथ कुछ नई जानकारियां भी मिली है। चीनी सोशल साइट वीबो पर टिप्सटर ने रेडमी 6 प्रो की कथित तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस फोन की तस्वीरें तो बहुत है लेकिन इनसे ज्यादा स्पेसिफिकेशन या फीचर्स सामने नहीं आ पाई है। इन फोटों को देखकर लग रहा है कि रेडमी 6 प्रो में आईफोन X जैसा नॉच होगा।
इस फोन के किनारे काफी पतले होंगे लेकिन नीचे की तरफ चिन दी जा सकती है। फोन की फोटो में दिख रहा है कि इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर है जोकि वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप के साथ होगा। रेडमी 6 प्रो की सामने आई फोटों में मीयूआई 9.6 पर इस फोन के चलने की बात कहीं गई है। यह फीचर एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित है।
फोटो देखने पर रेडमी का यह वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला लग रहा है। रेडमी सीरीज के पिछले रिपोर्ट और लिस्टिंग के मुताबिक रेडमी 6 प्लस और रेडमी 6 प्रो के तीन वेरिएंट होने की बात सामने आई थी। यह तीन वेरिएंट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं।
डिजाइन और कैमरा होगा शानदार
TENNA की लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 6 Pro स्मार्टफोन 5.84 इंच की एलडी प्लस 2.5D कर्व्ड ग्लास डिसप्ले के साथ आएगा। इसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 2280×1080 होगा। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर होगा जो एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। फोन के फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 5 मेगापिक्सल का होगा। फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट स्कैनर दिया होगा।
रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि कंपनी इस फोन को एक या दो नहीं बल्कि कई कलर वेरिएंट में पेश करेगी। ये फोन ब्लैक, रोज गोल्ड, गोल्ड, वाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में आएगा। वहीं इस स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी होगी।


Click it and Unblock the Notifications







