Home
News

12 जून को लॉन्च होंगे Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6A, ये होंगे फीचर्स

By Neha Kashyap

Xiaomi स्मार्टफोन ब्रांड अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शाओमी अपनी रेडमी 6 सीरिज को चीन में 12 जून को लॉन्च करने जा रहा है। बता दें कि शाओमी चीन में पहले ही रेडमी 6 और रेडमी 6 प्लस के सक्सेस वर्जन लॉन्च कर चुका है। हालांकि कंपनी ने इन सक्सेस वर्जन को भारत में लॉन्च नहीं किया है। अब शाओमी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर रेडमी 6 सीरिज के लॉन्च इवेंट को कंफर्म कर दिया है। रेडमी 6 सीरिज की तरह कंपनी इन स्मार्टफोन को रेडमी 6 और रेडमी 6 प्लस के साथ लॉन्च कर सकती है।

12 जून को लॉन्च होंगे Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6A, ये होंगे फीचर्स

शाओमी रेडमी 6 और रेडमी 6 प्लस हाल ही में फीचर्स सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना की लिस्टिंग में स्पॉट किए गए थे। लिस्टिंग के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन नॉच डिसप्ले के साथ आएंगे। इन दोनों स्मार्टफोन के अलावा कंपनी लॉन्च इवेंट में शाओमी रेडमी 6A भी लॉन्च कर सकती है।

शाओमी रेडमी 6 स्मार्टफोन मॉडल नंबर M1806D1SE के साथ टीना पर 28 मई को लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में फोन के सभी फीचर्स और स्पेक्स सामने आ गए हैं, जिसमें मुताबिक, ये स्मार्टफोन 6.84 इंच के फुल एचडी प्लस डिसप्ले है, जो 2280 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है।

शाओमी रेडमी 6 में स्नैपड्रेगन 626 चिपसेट है, जो 2.0 GHz की सर्वाधिक स्पीड है। इस फोन के रैम और स्टोरेज के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 12 मेगापिक्सल के प्रायमरी और 6 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा के साथ आएगा। फोन के फ्रंट कैमरा को लेकर जानकारी नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये 8 या 12 मेगापिक्सल का हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3900mAh की बैटरी है।

Xiaomi Mi LED Smart TV 4 Short Review : Hindi

शाओमी का एक और स्मार्टफोन टीना पर लिस्ट किया गया था, जिसमें फोन के सिक्योरिटी फीचर फिंगर प्रिंट सेंसर की जानकारी सामने मिली थी। लेकिन रिपोर्ट की मानें तो ये स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 6A हो सकता है। फिलहाल कंपनी की तरफ से दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेक्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और शाओमी के फैन्स को लॉन्च इवेंट तक इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi 6 and Redmi 6A to Launch on June 12, 2018 in china.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X