Home
News

आज से फ्लिप्कार्ट पर 999 रु में खरीदें रेड्मी नोट 4, लिमिटेड है ये स्पेशल ऑफर

By Agrahi

श्याओमी के अब तक के सबसे पॉपुलर बजट रेंज स्मार्टफोन रेड्मी नोट 4 को खरीदने एक और शानदार मौका आ गया है। ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिप्कार्ट श्याओमी रेड्मी नोट 4 पर एक शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस सेल में फोन पर ग्राहक पूरे 1,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है।

श्याओमी स्मार्टफोन रेड्मी नोट 4 को बेहद पसंद किया गया है। कंपनी ने अब तक इस फोन की लाखों यूनिट सेल कर दी हैं। इस फोन के लॉन्च के बाद से ही इसकी डिमांड मार्केट में सबसे अधिक है। हाल ही में फोन को लेकर कुछ खबरें भी आई थीं, जिसमें इस फोन के ब्लास्ट होने की खबरें भी शामिल थीं, हालांकि कंपनी ने कहा कि ऐसा यूज़र के गलत बैटरी इस्तेमाल करने के कारण हुआ है।

आज से फ्लिप्कार्ट पर 999 रु में खरीदें रेड्मी नोट 4, लिमिटेड है ये स्पेशल ऑफर

इसके अलावा बता दें कि रेड्मी नोट कंपनी का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन भी है। बजट रेंज में इस फोन को सैमसंग स्मार्टफोन से भी अधिक पसंद किया गया है।

फ्लिप्कार्ट पर रेड्मी नोट 4, फ्लैट 1000 रुपए में उपलब्ध है। यह सेल 13 नवंबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक रहेगी। बता दें कि इसके अलावा फोन पर कुछ शनदार एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद हैं।

एक बार फोन के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें, तो श्याओमी रेड्मी नोट 4 मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित एमआईयूआई 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 एमएसएम8953 ऑक्टा कोर एसओसी प्रोसेसर है, इसके साथ ग्राफ़िक्स के लिए अड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट मौजूद है, जिसमें दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट के लिए यूज किया जा सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक स्पेस बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2.5डी कर्व ग्लास के साथ आएगी। फोन में 13मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की बैटरी 4100mAh पॉवर की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi Note 4 available with flat rs 1000 off on flipkart. This offer is a limited offer. Users can buy this smartphone at rs 999 with some exchange offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X