Home
News

श्याओमी रेड्मी नोट 4, जल्द होगा लॉन्च : फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव

श्याओमी अपने नए रेड्मी नोट 4 स्मार्टफोन के साथ तैयार, और फ्लिप्कार्ट पर यह फोन एक्सक्लूसिव है। अब खत्म होगा एक शानदार फोन का इंतजार।

By Agrahi

श्याओमी जल्द ही अपने नए और धमाकेदार स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। यह नया स्मार्टफोन है श्याओमी रेड्मी नोट 4। कंपनी अपने इस फोन को दिल्ली में एक इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी। फ्लिप्कार्ट ने भी एक टीज़र जारी करते हुए जानकारी दी है और बताया है कि रेड्मी नोट खास फ्लिप्कार्ट पर मिलेगा।

श्याओमी रेड्मी नोट 4, जल्द होगा लॉन्च : फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव

फ्लिप्कार्ट ने फोन के बारे में बताते हुए कहा है कि यह एक शानदार लुक्स वाला, फ़ास्ट लाइटनिंग वाला स्मार्टफोन है। यह एक कम्पलीट पैकेज है और ऑल राउंडर फोन है।
श्याओमी रेड्मी नोट 4, जल्द होगा लॉन्च : फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव

श्याओमी रेड्मी नोट 4 स्मार्टफोन की सबसे खास बात है कि यह मेटल बिल्ड के साथ आता है जो कि इसे न सिर्फ लुक्स बल्कि एक स्ट्रांग बॉडी देता है। इस फोन में डेका कोर एसओसी दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसका एक अन्य वैरिएंट भी भारत में लॉन्च कर सकती है।

श्याओमी रेड्मी नोट 4, जल्द होगा लॉन्च : फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव

श्याओमी ने रेड्मी नोट 4 लप चाइना में पिछले साल अगस्त में दो वैरिएंट में लॉन्च किया था। 2जीबी रैम वैरिएंट 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत सीएनवाई 899 यानी लगभग 9000 रुपए है। वहीं 3जीबी रैम वैरिएंट के साथ 64जीबी स्टोरेज है और इसकी कीमत सीएनवाई 1,199 यानी करीब 12,000 रुपए है।

श्याओमी रेड्मी नोट 4 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है, जो 2.5डी कर्व ग्लास डिस्प्ले के साथ आती है। श्याओमी रेड्मी नोट 4 में डेका कोर मीडिया टेक हेलियो एक्स20 प्रोसेसर है, ग्राफ़िक्स के लिए इसमें माली टी880 एमपी4 जीपीयू दिया गया है। यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित एमआईयूआई 8 पर काम करता है।

इस शानदार स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। ड्यूल टोन एलईडी फ़्लैश फीचर इसमें दिया है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi note 4 to be launched in India, exclusive on Flipkart Hindi. Read more in Detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X