आज से खरीदें श्याओमी रेड्मी नोट 4, कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स
श्याओमी रेड्मी नोट 4 भारत में बिक्री के लिए 12 बजे से उपलब्ध।
श्याओमी रेड्मी ने पिछले हफ्ते भारत में अपना बेहद दमदार स्मार्टफोन रेड्मी नोट 4 लॉन्च किया है। कंपनी के इस फोन की सबसे शानदार बात है कि यह बजट स्मार्टफोन है और अपने आकर्षक फीचर्स के मुकाबले कम कीमत में उपलब्ध हैं। रेड्मी नोट 4 (Xiaomi Redmi note 4) स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसे आप फ्लिप्कार्ट पर खरीद सकते हैं।
श्याओमी ने रेड्मी नोट 4 के तीन वैरिएंट भारत में पेश किए हैं। जिसमें 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम वैरिएंट शामिल हैं। तीनों की कीमतें अलग हैं। 2जीबी रैम वैरिएंट आप 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं, 3जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए और 4जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 12999 रुपए रखी गई है।
रेड्मी नोट 4 गोल्ड, ग्रे और सिल्वर रंगों में मिलेगा। यह फोन मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। इस फोन में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी ने चाइना में जो वैरिएंट लॉन्च किया है उसमें मीडियाटेक हेलिओ एक्स20 डेका कोर एसओसी प्रोसेसर है जबकि भारत में रेड्मी नोट 4 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 एमएसएम8953 ऑक्टा कोर एसओसी के साथ लॉन्च हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








