श्याओमी रेड्मी नोट 4 सेल, आज फ्लिप्कार्ट और Mi.com पर
श्याओमी रेड्मी नोट 4 स्मार्टफोन की सेल आज फ्लिप्कार्ट और श्याओमी वेबसाइट एमआईडॉटकॉम पर।
श्याओमी का सबसे चर्चित और भारत में सबसे सफल स्मार्टफोन रेड्मी नोट 4 आज फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिप्कार्ट और श्याओमी के ऑफिशियल स्टोर (एमआईडॉटकॉम) पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। भारत में फोन की कीमत 9,999 रुपए से शुरू होती है।

श्याओमी रेड्मी नोट 4 भारत में तीन रैम और स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है। फोन का बेस वैरिएंट 2जीबी रैम और 32 इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 9,999 रुपए है। इसका 10,999 रुपए कीमत का वैरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट 12,999 रुपए कीमत पर उपलब्ध है।
रेड्मी नोट 4 के कलर की बात करें तो फोन में चार कलर वैरिएंट हैं जिसमें गोल्ड, ग्रे, मैट ब्लैक अरु सिल्वर कलर वैरिएंट शामिल हैं।

स्पेसिफिकेशन की और नज़र डालें तो फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल डेंसिटी 401पीपीआई है। यह फोन स्नैपड्रैगन 625 एसओसी प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिससे फोन की इंटरनल स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
रेड्मी नोट 4 का रियर कैमरा 13मेगापिक्सल सीएमओएस सेंसर, पीडीएएफ फीचर के साथ आता है। फोन में डूअल टोन एलईडी फ़्लैश भी है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। श्याओमी के इस फोन में हाइब्रिड डूअल सिम कार्ड के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications







