Home
News

लेटेस्ट Redmi note 4 के नए वैरिएंट की सेल आज, कीमत 9,999 रु.

Xiaomi का लेटेस्ट Redmi note 4 (2जीबी रैम वैरिएंट) आज सेल पर होगा उपलब्ध, कीमत है 9999 रुपए।

By Agrahi

श्याओमी के हाल ही में लॉन्च हुए रेड्मी नोट 4 की सेल आज भारत में होगी। यह सेल खुद कंपनी की साईट एमआईडॉटकॉम पर दोपहर 12 आयोजित होगी। यह श्याओमी रेड्मी नोट 4 के 2 जीबी रैम वैरिएंट की भारत में पहली सेल है, इस मॉडल की कीमत केवल 9,999 रुपए रखी गई है।

लेटेस्ट Redmi note 4 के नए वैरिएंट की सेल आज, कीमत 9,999 रु.

रेड्मी नोट 4 के 2 जीबी वैरिएंट के साथ ही 3जीबी और 4जीबी रैम वैरिएंट भी उपलब्ध होगा। आप इस फोन को गोल्ड और ग्रे रंग वैरिएंट में खरीद सकते हैं। बता दें कि इस सेल के लिए आपको किसी प्री-रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं है।

रेड्मी नोट 4 को भारत में 19 जनवरी को लॉन्च किया गया था। इसकी पहली सेल 23 जनवरी को हुई थी, लेकिन उस सेल के दौरान केवल 3जीबी रैम और 4जीबी रैम वैरिएंट मॉडल ही उपलब्ध कराए गए थे। श्याओमी ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि रेड्मी नोट 4 का मैट ब्लैक कलर वैरिएंट भी जल्द ही पेश किया जाएगा। हालाँकि अभी यह लिस्ट नहीं किया गया है।

लेटेस्ट Redmi note 4 के नए वैरिएंट की सेल आज, कीमत 9,999 रु.

श्याओमी रेड्मी नोट 4 मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित एमआईयूआई 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 एमएसएम8953 ऑक्टा कोर एसओसी प्रोसेसर है, इसके साथ ग्राफ़िक्स के लिए अड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है।

लेटेस्ट Redmi note 4 के नए वैरिएंट की सेल आज, कीमत 9,999 रु.

इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2.5डी कर्व ग्लास के साथ आएगी। फोन में 13मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन हाइब्रिड ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोन की बैटरी 4100mAh पॉवर की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi Note 4 to go on sale today via Mi.com starts at rs 9999. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X