Home
News

रेड्मी नोट 4 सेल आज, नोकिया 6 के साथ है टक्कर

By Agrahi

श्याओमी का रेड्मी नोट 4 आज फ्लिप्कार्ट के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की सेल फ्लिप्कार्ट और Mi.com पर 12 बजे आयोजित की जाएगी। रेड्मी नोट 4 की कीमत भारत में 9,999 रुपए से शुरू होती है।

रेड्मी नोट 4 सेल आज, नोकिया 6 के साथ है टक्कर

रेड्मी नोट 4 भारत में तीन रैम और स्टोरेज वैरिएंट में आता है। फोन का बेस वैरिएंट 9,999 रुपए में 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन का 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वैरिएंट 10,999 रुपए में आएगा। वहीं रेड्मी नोट 4 का 4जीबी रैम वैरिएंट भी मौजूद है, जिसमें 64जीबी स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 12,999 रुपए है।

श्याओमी रेड्मी नोट 4 को गोल्ड, ग्रे, मैट ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

रेड्मी नोट 4 सेल आज, नोकिया 6 के साथ है टक्कर

इस रेंज में यह स्मार्टफोन नोकिया 6 को टक्कर दे रहा है। नोकिया 6 की कीमत 14,999 रुपए है, यह हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है।

चलिए देखते हैं फोन के स्पेसिफिकेशन

रेड्मी नोट 4, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में डूअल सिम सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। फोन में 2जीबी/3जीबी/4जीबी रैम ऑप्शन दिए गए हैं। इसका रियर कैमरा 13मेगापिक्सल का सेंसर है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रेड्मी नोट 4 में 4100mAh बैटरी के दी गई है।
सबसे खास बात है कि श्याओमी का रेड्मी नोट 4 4जी VoLTE फीचर सपोर्ट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi Note 4 is up for sale on Flipkart and Mi.com. Read more detail about hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X