श्याओमी रेड्मी नोट 4 और रेड्मी 4ए को प्री बुक करें आज
श्याओमी रेड्मी नोट 4 और रेड्मी 4ए के लिए प्री-ऑर्डर आज, कंपनी की वेबसाइट Mi.com पर कर सकते हैं ऑर्डर।
श्याओमी के इन बजट स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। इसी को देखते हुए कंपनी भ लगातार इन स्मार्टफोन को फ़्लैश सेल के माध्यम से पेश कर रही है। फिलहाल इनकी आने वाली फ़्लैश सेल तो बाकी है लेकिन कंपनी ने इन स्मार्टफोन, रेड्मी नोट 4 और रेड्मी 4ए को प्री-ऑर्डर के उपलब्ध करा दिया है।

दोनों ही स्मार्टफोन के लिए ऑर्डर्स आज दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे। श्याओमी अपने इन स्मार्टफोन के लिए लिमिट भी दी है, जिसके अनुसार एक ऑर्डर में एक ही फोन ऑर्डर किया जा सकता है।
श्याओमी रेड्मी नोट 4 मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित एमआईयूआई 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 एमएसएम8953 ऑक्टा कोर एसओसी प्रोसेसर है, इसके साथ ग्राफ़िक्स के लिए अड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है।

इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2.5डी कर्व ग्लास के साथ आएगी। फोन में 13मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन हाइब्रिड ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोन की बैटरी 4100mAh पॉवर की है।
वहीं रेड्मी 4ए की बात करें तो इस फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज के साथ 5,999 रुपए में उपलब्ध है। फोन के गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ग्रे कलर वैरिएंट भारत में उपलब्ध हैं। रेड्मी नोट 4 की कीमत 8,999 रुपए से शुरू है।


Click it and Unblock the Notifications








