रेड्मी नोट 4 और रेड्मी 4ए के लिए प्री-ऑर्डर सेल आज एमआईडॉट कॉम पर
श्याओमी स्मार्टफोन रेड्मी नोट 4 और रेड्मी 4ए के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से शुरू है।
श्याओमी फिलहाल अपने बजट स्मार्टफोन को लेकर भारतीय यूज़र्स के बीच छाई हुई है। कंपनी के इस साल लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन काफी शानदार परफॉरमेंस के साथ पॉपुलैरिटी चार्ट में एकदम टॉप पर हैं। स्मार्टफोन की हाई डिमांड के चलते इन स्मार्टफोन को खरीद पाना यूज़र्स के लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है। श्याओमी के इन प्रोडक्ट्स की फ़्लैश सेल में ये डिवाइस कुछ ही मिनटों में आउट ऑफ़ स्टॉक हो जाते हैं।

यदि आप भी श्याओमी के लेटेस्ट रेड्मी स्मार्टफोन को खरीदने के इंतजार में हैं तो बता दें कि आज कंपनी की साईट पर रेड्मी नोट 4 और रेड्मी 4ए दोनों ही स्मार्टफोन प्री-बुकिंग के लिए दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होंगे। ये दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी ने इसी साल लॉन्च किए हैं, दोनों ही बजट रेंज में आते हैं।

श्याओमी रेड्मी नोट 4 को कंपनी ने इस साल जनवरी माह में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन तीन रैम वैरिएंट में आता है। फोन का बेस मॉडल 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ 9,999 रुपए का है। इसका 3जीबी रैम वैरिएंट 32जीबी स्टोरेज के साथ 10,999 रुपए का है, जबकि अन्य वैरिएंट 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज का है, इस मॉडल की कीमत 12,999 रुपए है। यह फोन यूज़र्स को गोल्ड, ग्रे, मैट ब्लैक और सिल्वर कलर वैरिएंट में मिल जाएगा।
वहीं रेड्मी 4ए 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज के साथ 5,999 रुपए में उपलब्ध है। फोन के गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ग्रे कलर वैरिएंट भारत में उपलब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications








