10,999 रु में मिल रहा है 4जीबी रैम के साथ श्याओमी रेड्मी नोट 4
स्मार्टफोन ब्रांड्स से लेकर ई-कॉमर्स साइट्स तक सभी इस फेस्टिव सीजन ढेरों ऑफर लेकर आई हैं। अमेज़न और फ्लिप्कार्ट ने कई आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं, जो लगभग हर ब्रांड के डिवाइस पर उपलब्ध हैं। श्याओमी ने भी अपने स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स दिए हैं।

श्याओमी एक बार फिर बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आई है। इस नए श्याओमी ऑफर में कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन रेड्मी नोट 4 की कीमत कम कर दी है। श्याओमी रेड्मी नोट 4 का हाई एंड वैरिएंट जो कि 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, इस ऑफर में कम कीमत में मिल रहा है।
कंपनी ने इस वैरिएंट की कीमत 2000 रुपए कम कर दी है, जिसके बाद 12,999 रुपए का यह डिवाइस 10,999 रुपए में उपलब्ध है। यह ऑफर रेड्मी नोट 4 के 4जीबी रैम के लेक ब्लू वैरिएंट भी पर मान्य है। वहीं रेड्मी नोट 4 का 3जीबी रैम वैरिएंट 1000 रुपए के price cut के साथ आता है।

श्याओमी का यह ऑफर 'Diwali With Mi' सेल के तहत दिया जारहा है। कंपनी ने इस हैंडसेट पर नो कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया है, जिसके लिए 1,834 रुपए प्रति महिना से शुरू होती है।
स्पेसिफिकेशन
श्याओमी रेड्मी नोट 4 मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित एमआईयूआई 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 एमएसएम8953 ऑक्टा कोर एसओसी प्रोसेसर है, इसके साथ ग्राफ़िक्स के लिए अड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट मौजूद है, जिसमें दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट के लिए यूज किया जा सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक स्पेस बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2.5डी कर्व ग्लास के साथ आएगी। फोन में 13मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की बैटरी 4100mAh पॉवर की है।


Click it and Unblock the Notifications








