Home
News

भारत में लॉन्च होने वाला है रेड्मी नोट 5, रेड्मी नोट 4 का बाप है ये फोन

By Agrahi

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में श्याओमी एक बेहद सक्सेसफुल ब्रांड बन गया है. कंपनी भारत में लॉन्च हुए अपने सभी डिवाइस के साथ इस सफलता को मनाती है. खासतौर पर यदि इस साल की बात करें तो श्याओमी ने बजट रेंज में तो सैमसंग तक को पीछे कर दिया और अब कंपनी मिड रेंज में भी झंडे गाढ़ रही है.

रेड्मी नोट 4 और रेड्मी 4 स्मार्टफोन दोनों डिवाइस कम्पटीटिव रेंज में पेश किए गए हैं और दोनों बेस्ट सेलर बन चुके हैं. अब लगता है कि कंपनी इस सस्फलता को यहीं विराम देने में कोई दिलचस्पी नहीं रखती है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी एक और श्याओमी डिवाइस पेश करने जा रही है.

भारत में लॉन्च होने वाला है रेड्मी नोट 5, रेड्मी नोट 4 का बाप है ये फोन

श्याओमी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही एक नया डिवाइस भारत में उतार सकती है. ट्वीट में लिखा है, "I is coming soon! Any guess what is that?" इस ट्वीट को अलग अलग रिस्पोंस मिले हैं, कोई इस मी 6सी कह रहा है, तो अधिकतर लोगों का कहना है कि यह रेड्मी नोट 5 हो सकता है. हो सकता है कि कंपनी एक नया स्टोर खोलने जा रही है या फिर कोई नई एक्सेसरी पेश करे. हालांकि रेड्मी नोट 5 की लॉन्च भी आने वाली है.

श्याओमी के आनेवाले स्मार्टफोन में रेड्मी नोट 5 पिछले कुछ समय से काफी खबरों में है. यह फोन पिछले दिनों चाइना की ऑनलाइन रिटेलर्स JD.com पर भी लिस्ट किया गया है. इसके बाद इसे ओप्पोमार्ट पर $199 यानी कि करीब 13,000 रुपए की कीमत में लिस्ट किया गया था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेड्मी नोट 4 के सक्सेसर को लॉन्च होने में अधिक समय नहीं लगने वाला है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi is going to launch a smartphone in India soon. this new device can be redmi note 5.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X