Home
News

Redmi Note 5 ऑनलाइन हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

By Neha

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी नोट 4 की सक्सेस के बाद एक बार फिर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ तैयार है। रेडमी नोट 5 चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट Oppomart पर इसे लिस्ट भी कर दिया गया है। Redmi Note 5 के लॉन्च को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है ऑनलाइन लिस्ट होने के बाद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। वेबसाइट पर रेडमी नोट 5 के फीचर्स और स्पेक्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं वेबसाइट पर नजर आए शाओमी रेडमी नोट 5 के फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।

Redmi Note 5 ऑनलाइन हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

Oppomart पर दी गई रेडमी नोट 5 की डिटेल्स के अनुसार, इस फोन में MIUI 9 होगा। फोन में फुल एचडी प्लस 5.99 इंच की डिस्पले होगी। इसका 18:9 की ऐस्पेक्ट रेश्यो होगा और इस स्मार्टफोन क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होगा। फोटोग्राफी के लिए 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ऑनलाइन लिस्ट में ये भी जानकारी सामने आई है कि ये फोन रैम के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है, जिसमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज और 3GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज होगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है।

शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड मनु कुमार जैन ट्वीट में नए प्रोडक्ट की जानकारी दी है। उनके ट्वीट में i लिखा है और इसके ऊपर कुछ कलरफुल डॉट्स बने हैं, जो भारतीय फ्लैग के कलर के हैं। हालांकि ट्वीट में ये सामने नहीं आ सकता है कि आने वाला नया प्रॉडक्ट रेडमी नोट 5 होगा या रेडमी नोट 4i। फिलहाल इस कंफर्मेशन के लिए कुछ दिन का और इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi Note 5 Listed Online Ahead of Launch. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X