आज लॉन्च हो रहा है Redmi Note 5, देखें लाइव इवेंट
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी बुधवार को भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 लॉन्च करने जा रही है। ये फोन शाओमी के सबसे पॉपुलर हैंडसेट रेडमी नोट 4 का अपग्रेड वर्जन है। कहा जा रहा है कि कंपनी रेडमी नोट 5 के साथ में रेडमी नोट 5 प्रो भी लॉन्च कर सकती है।
हाल ही में सामने आए टीजर से पता चला कि शाओमी इस इवेंट में अपना स्मार्ट टीवी भी लॉन्च करेगी। ये इवेंट आज दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है और ये इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

शाओमी रेडमी नोट 5 अभी चाइना समेत किसी भी देश में लॉन्च नहीं हुआ है और कंपनी इंडिया में इस फोन को ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है।
मोबाइल एनलाइजर संजय बाफना ने अपने ट्वीट में रेडमी नोट 5 के बारे में कुछ जानकारी दी। ट्वीट के मुताबिक, कंपनी रेडमी नोट 5 को दो एडिशन में पेश कर सकती है, जो इसका हाई-एंड वर्जन Redmi Note 5 Pro होगा। ट्वीट के मुताबिक, रेडमी नोट 5 को कंपनी दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी, जो 3जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज होगा जिसकी कीमत 9,999 रुपए होगी।
वहीं, 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए होगी। हाई-एंड वर्जन Redmi Note 5 Pro के 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए और 6जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए होगी।
लॉन्च के बाद Redmi Note सीरिज के ये फोन एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस फोन को कंपनी की वेबसाइट Mi.com और मी होम स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।
Redmi Note 5 के फीचर्स और स्पेक्स-
शाओमी रेडमी नोट 5 में 5.9 इंच की FHD प्लस डिस्प्ले होगी, जो कि एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 के साथ आएगी. इसका पिक्सल रिजॉल्यूश 1080x2160 होगा। ये स्मार्टफोन फुल स्क्रीन डिज़ाइन और बेज़ल लेस डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके चारों ओर दिए गए बेज़ल्स काफी थिन/कम होंगे।
इस फोन में डूअल कैमरा सेटअप होगा जो 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ आएगा। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया होगा। इस फोन के फ्रंट कैमरा से 1080 पिक्सल की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
रेडमी नोट 5 एंड्रॉइड 8.0 बेस्ड MIUI 9 ओएस पर रन करेगा। इसका प्रोसेसर ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 SoC होगा। फोन में 4GB की रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज होगा।
इसके अलावा एक अन्य वेरिएंट में 3जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज होगा। फोन में 4100mAh की बैटरी होगी। ये फोन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आएगा, जो फोन के बैक पैनल पर होगा।
यहां देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग...


Click it and Unblock the Notifications








